-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Adityanath Took A Jibe At Sp Said Sigh Of The Poor Is Coming Out Of The House Of Socialists Who Make Perfume
योगी आदित्यनाथ का सपा पर तंज, कहा- इत्र बनाने वाले समाजवादियों के घर से निकल रही है गरीबों की आह
- Written By: दिपक.पांडे

File Pic
लखनऊ/प्रयागराज : हम प्रयागराज (Prayagraj) के अंदर कुख्यात माफियाओं (Mafia) से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों को आवास बनाकर देने जा रहे हैं। गरीबों के साथ ही अन्य जरूरमतमंदों के लिए भी हमारी सरकार (Our Government) आवास (Housing) की व्यवस्था करेगी। जिससे कोई भी जरूरतमंद बिना छत के न रहे। समाजवादी पार्टी समेत अन्य पिछली सरकारों के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं था। पहले की सरकारें गरीबों की योजनाओं का पैसा हड़प लेते थे।
समाजवादी पार्टी की कार्यकलापों पर बड़ा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाजवादी इत्र बनाते थे उनके घर से गरीबों की आह निकल रही है। पिछले दो-तीन दिनों में 257 करोड़ रुपये और आज के दिन 80 करोड़ रुपये और लगभग 400 कुंतल सोना-चांदी बरामद हुआ है। पिछली सरकारों ने गरीबों की अन्न और विकास योजनाओं का पैसा लूटकर रखा था। वह आज निकल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
सरकारें अन्न योजना, आवास और व्यापारियों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का शिलान्यास और 31 परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने सपा सरकार के काले कारनामों पर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि इसी प्रयागराज के अंदर माफियाओं ने करोड़ों रुपये की गरीबों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था। हमारी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया और केवल प्रयागराज में ही हजारों करोड़ की जमीन को इनके कब्जे से छुड़ाया है। इन जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे जिससे वह सुख से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अन्न योजना, आवास और व्यापारियों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। लेकिन आज मैं कह सकता हूं किसी माफिया की हिम्मत नहीं कि व्यापारियों की सम्पत्ति और सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा कर सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष के अंदर 47 लाख आवास की सुविधा गरीबों को दी है।
नवजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का काम भी शुरू कर दिया
केवल प्रयागराज में ही सवा लाख लोगों को आवास की सुविधा का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कुंभ हुआ था तब यहां गंदगी, अव्यवस्था थी, भगदड़ थी अराजकता थी। हमारी सरकार ने 2019 में कुंभ का आयोजन किया जिसमें भव्यता थी सुविधाएं थीं, व्यवस्थाएं थी। दुनिया ने भी इसे सबसे बड़ा शानदार सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्वीकार किया। 2017 के पहले दंगे थे लेकिन हमारी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। आज विकास पर काम किया जा रहा है प्रयागराज में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर एक नेशनल ला विश्वविद्यालय देने का काम कर रहे हैं। यह प्रयागराज केवल मां गंगा, मां सरस्वती और मां यमुना का मिलन स्थल नहीं है साथ ही न्याय देने का स्थान भी है। अब तो हमारी सरकार ने एक करोड़ नवजवानों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का काम भी शुरू कर दिया है।
युवा बालकों के लिए भी जल्द वैक्सीन देने का काम किया जाएगा
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में हमारी सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही थी। बाकी दलों के लोग होम क्वांरटीन थे। घर से बाहर नहीं निकलते थे, दुष्प्रचार कर रहे थे, भय का माहौल बना रहे थे कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे थे। लेकिन हमारी केंद्रीय सरकार के सहयोग से यूपी में अभी तक सवा 19 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जल्द तीसरी डोज का प्रिकाशन देने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही युवा बालकों के लिए भी जल्द वैक्सीन देने का काम किया जाएगा।
हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास देने के साथ हमारी सरकार अन्य सभी लोगों जिनको आवास की जरूरत है उनके लिए भी प्रयास करेगी। पहले सपा सरकार में नारा चलता था कि जमीन खाली है तो वह हमारी है। लेकिन हमारी सरकार में यह नहीं चलेगा। हमारी सरकार वह जमीन लेकर उस जमीन के मालिक व्यापारी को वापस करेगी सरकारी है जमीन तो सरकार को वापस की जाएगी।
Yogi adityanath took a jibe at sp said sigh of the poor is coming out of the house of socialists who make perfume
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













