Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल में 10 बार घर से भागी पत्नी की अजीबोगरीब डिमांड, बोली- 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी

Uttar Pradesh के रामपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने पंचायत में ऐसी डिमांड कर दी कि सब झेंप गए। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 25, 2025 | 12:23 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rampur News: यूपी के रामपुर में एक विवाहिता ने खुली पंचायत में ही 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव देकर सभी को दंग कर दिया। इससे पहले साल भर में दस बार प्रेमी के साथ फरार हो चुकी विवाहिता को समझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।

यूपी के रामपुर में पति-पत्नी और वो का अजब मामला सामने आया है। अब तक दस बार प्रेमी के साथ भाग चुकी विवाहिता ने गांव में बुलाई गई पंचायत में खुला प्रस्ताव रखा कि वह महीने में 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। विवाहिता का प्रस्ताव सुनकर पति समेत सभी दंग रह गए। पंचायत में पति हाथ जोड़कर पत्नी से बोला कि मुझे माफ करो और अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला

मामला थाना अजीमनगर और टांडा क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पहले पड़ोस के ही गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का टांडा क्षेत्र के गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। एक वर्ष पूर्व विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पंचायत के बाद विवाहिता को पति वापस अपने घर बुला लाया।

साल भर में 10 बार भागी पत्नी

एक साल के अंदर विवाहिता नौ बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। 8 दिन पहले पति ने मामले की शिकायत रामपुर के अजीमनगर पुलिस से की। पति ने मुकदमा लिखवाने से इंकार करते हुए पत्नी को प्रेमी के पास से बुलाकर लाने की अपील की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने पत्नी को बरामद कर पति के हवाले कर दिया। एक रात पति के घर रुकने के बाद पत्नी 10वीं बार फिर से फरार हो गई।

15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी: पत्नी

पति ने फिर से पत्नी को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रेमी के घर पहुंचे पति ने पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पति ने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान हुई पंचायत में पत्नी ने महीने में 15 दिन पति तो 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सुनकर पति समेत सभी के होश उड़ गए।

पंचायत में पति ने जोड़ लिए हाथ

मौके पर बैठे पंच एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। पत्नी का प्रस्ताव सुन पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला मुझे माफ करो अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। पत्नी को प्रेमी के घर छोड़ पति वापस अपने घर चला आया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार एवं पंचायती भी वापस अपने घरों की ओर चले गए। बार-बार पत्नी का प्रेमी के साथ भगाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

इस बारे में जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक विकास राजपूत ने बताया कि एक व्यक्ति ने पत्नी के जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसे बरामद कर पति के हवाले कर दिया था। वह अपने पति के साथ चली गई थी। पंचायत के बारे में हमें जानकारी नहीं है।

Wife demand for stay with husband for 15 days and with lover for 15 days in rampur uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

2

योगी सरकार ने हत्या आरोपियों पर रखा था 1 लाख इनाम, नागपुर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

3

अयोध्या को दीपोत्सव पर मिलेगा भव्य वैक्स म्यूजियम का उपहार, रामायण के पात्रों की दिखेगी जीवंत झलक

4

लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी CM आवास का किया घेराव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.