'मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं...', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!

Imran Masood: इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने हर संकट से पहले चेताया था। उन्होंने कोरोना से पहले भी अलर्ट किया था, लेकिन उनके (बीजेपी) के पास हमें गाली देने के लिए बहुत मसाला है आप देते रहिए।
congress mp imran masood attack on pm modi regarding his appeal
इमरान मसूद और पीएम मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Imran Masood And Narendra Modi: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर नजर आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तंज कसते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं कि देर से ही सही लेकिन उन्हें समझ में आ रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री की अपील पर इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही आगाह किया था कि अर्थव्यवस्था गिर जाएगी, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले साल संसद में कहा था कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को उपभोक्ता-आधारित बना रही है, जबकि इसे उत्पादन-आधारित होना चाहिए।

'सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए'

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लोकसभा सांसद ने कहा कि वे बुनियादी बातों के बारे में नहीं सोचते, आज हम जिस स्थिति में हैं, वह भारत की कूटनीति की विफलता के कारण है। सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और विशेषज्ञों की राय लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि महंगाई चरम पर आने वाली, देश के सामने एक बड़ा संकट आने वाला है।

'राहुल गांधी ने हर संकट से पहले चेताया'

इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी ने हर संकट से पहले चेताया था। उन्होंने कोरोना से पहले भी अलर्ट किया था, लेकिन उनके (बीजेपी) के पास हमें गाली देने के लिए बहुत मसाला है आप देते रहिए। आप दीजिए लेकिन देश के बारे में भी सोचिए, देश के लिए कुछ कीजिए।

'इजरायल हमारा कभी दोस्त नहीं'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम गुटनिरपेक्ष थे हमें वैसा ही रहना चाहिए था। आपने नेतन्याहू की माला पहनी थी तो आपको आयतुल्लाह खामेनेई के निधन पर भी श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी। पीएम मोदी ने तो श्रद्धांजलि दी ही नहीं, भारत सरकार ने भी एक हफ्ता लगा दिया। ईरान हमारा दोस्त है उसका हमसे सदियों पुराना रिश्ता रहा है। इजरायल हमारा न कभी था न कभी है और न कभी होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com