Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

Lucknow News: पुलिस और सेना के अधिकारी की मौजूदगी में अंजना के घर का ताला टूटा। वह घर के भीतर पहुंचीं तो उनके आंख से आंसू छलक पड़े। वो हर कमरे की दीवारों को चूमी। नारियल फोड़ा और दीप जलाए।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 02, 2026 | 07:21 AM

सीएम योगी को जानकारी देती अंजना। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तत्काल कार्रवाई और संवेदनशीलता फिर दिखी है। दबंगों की प्रताड़ना की शिकार एक मेजर की बेटी अंजना के लिए नए साल का पहला दिन जमाने भर की खुशियां लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसका करोड़ों का मकान उसे दिलाकर भू-माफियों को गिरफ्तार कर लिया।

मेजर पिता और भाई-बहन को खोने के बाद से अंजना सीजोफ्रेनिया से जूझ रही हैं। रिहैब सेंटर में हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री से मिलकर बताया था कि चंदौली के बलराम यादव ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

24 घंटे के अंदर वापस मिला मकान

सीएम योगी से उन्हें 24 घंटे के भीतर न्याय का भरोसा मिला। गुरुवार की दोपहर से पहले उन्हें जब अपने मकान पर कब्जा मिला तो उनके आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, गॉड ब्लेस यू योगी अंकल। अंजना के पिता दिवंगत बिपिन चंद्र भट्ट सेना में मेजर थे। उनका इंदिरा नगर में ए-418 नंबर मकान है। उनका निधन 1994 में हो गया था। मेजर भट्ट के एक बेटे और दो बेटियां थीं। उनके बेटे और एक बेटी का निधन हो चुका है। सिर्फ अंजना परिवार में रह गई थीं।

2016 से थीं रिहैब सेंटर में

सीजोफ्रेनिया से पीड़ित अंजना को 2016 में निर्वाण रिहैब सेंटर ले जाया गया। वहां के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज हुआ। उन्हें बीमार देख बलराम यादव और मनोज यादव ने उनकी जमीन पर अपना बोर्ड लगाया और फर्जी कागजों की मदद से जमीन अपने नाम करा ली।

31 दिसंबर को सीएम से की भेंट

यह सूचना जब अंजना को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का आग्रह किया। 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने बुलाया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को बताया कि चंदौली निवासी बलवंत यादव ने फर्जी दस्तावेज लगाकर मकान पर कब्जा कर लिया है। मकान पर बलवंत का बोर्ड भी लगाया गया है। उन्होंने 6 दिसंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर इसे खाली कराने का आग्रह किया। जब इस प्रक्रिया में विलंब होने लगा तो उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व्यथा सुनाई।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में डॉ. एस. एस. धपोला जी, अध्यक्ष, निर्वाण संस्था ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सुश्री अन्जना भट्ट जी एवं सुश्री रानी जी भी उपस्थित रहीं। pic.twitter.com/vvSex6LUda — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 31, 2025

नए साल के पहले दिन घर में हुई दाखिल

पुलिस और सेना के अधिकारी की मौजूदगी में गुरुवार को अंजना घर में पहुंचीं तो उनके आंसू छलक पड़े। वे हर कमरे में जाकर वहां की दीवारों को चूमी। फिर बाहर आकर नारियल फोड़ा और दीप जलाया। पड़ोस की महिलाओं से लिपटकर वे रोने लगीं। घर में प्रवेश के बाद भाव विह्वल अंजना की आंखों में खुशी के आंसू थे। उनके दिल से मुख्यमंत्री के लिए आभार निकला। उन्होंने कहा, योगी अंकल महान हैं। उन्होंने हमारी सहायता की। थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू।

यह भी पढ़ें: ‘धरती के बोझ को मुक्ति मिलेगी’, UP में माफिया का विनाश और जनता का विकास; CM Yogi का कड़ा संदेश

आरोपी अरेस्‍ट

अंजना के सीएम से मुलाकात के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी बलवंत कुमार यादव को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया।

When yogi got the house vacated the girl said thank you yogi uncle god bless you

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 07:21 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में ब्राह्मण-कुर्मी नाराजगी की पहेली: क्या पंकज चौधरी का दांव बीजेपी की नैया पार लगा पाएगा?

2

तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं…कहकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान, यूपी की घटना से हर कोई हैरान

3

आकाश ने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि…युवती ने Video बनाकर कर लिया सुसाइड

4

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.