Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केवल घुसपैठियों को खुश रखने के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर वार

Voter Adhikar Yatra: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने परिवारवादी राजनीति के 'नए दौर' में सपा बहादुर अखिलेश यादव, पंजा बहादुर राहुल गांधी और लालटेन के लाल तेजस्वी यादव की तिकड़ी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 31, 2025 | 08:52 PM

केशव प्रसाद मौर्य (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी राज्य बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली गई, इसका समापन एक सितंबर को पटना में होने जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा और कहा कि यह कथित यात्रा केवल घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राजनीतिक रूप से सबसे मुखर और जागरूक बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ इस राज्य के मूल लोगों को चिढ़ाने के सिवा कुछ नहीं है। यह कथित यात्रा केवल घुसपैठियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुश करने के लिए है। ऐसे तत्वों के बल पर ही कांग्रेस, सपा और राजद अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रही है।”

परिवारवादी राजनीति के ‘नए दौर’ में सपा बहादुर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा, ”अपने परिवारवादी राजनीति के ‘नए दौर’ में सपा बहादुर अखिलेश यादव, पंजा बहादुर राहुल गांधी और लालटेन के लाल तेजस्वी यादव की तिकड़ी अपने को उन विध्वंसक तत्वों का सबसे बड़ा लंबरदार समझती है। ऐसे तत्वों को बढ़ाने के कारण ही उनकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने का दुस्साहस किया गया। इसका बदला बिहार की जागरूक जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी।”

सम्बंधित ख़बरें

‘युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव’, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का देश को संबोधन

दर्दनाक हादसे से दहला मध्य प्रदेश का सिंगरौली, छूही मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत; दो घायल

Padma Awards 2026: कोई बस कंडक्टर तो कोई लोक कलाकार…आपके राज्य से किसे मिला पद्म पुरस्कार? देखें पूरी लिस्ट

शटर बंद करके हिंदू युवक को जिंदा जलाया, मरने तक कातिल करता रहा इंतजार, बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली

गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली, जिसका समापन एक सितंबर को पटना में होने जा रहा है। उनके साथ राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी भी कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। शनिवार को रैली में हिस्सा लेने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने जमकर भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा था।

यह भी पढ़ें- RSS से बड़ा संगठन दुनिया में दूसरा नहीं, सपा सांसद अंसारी ने की मोहन भागवत की तारीफ

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से बिहार में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी इंडिया गठबंधन के जरिए अपना प्रचार और नेताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गठबंधन की ताकत बनने में लगे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Voter adhikar yatra keshav prasad maurya slams opposition over infiltrators

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 08:52 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Keshav Prasad Maurya
  • Latest News
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.