‘चाट युद्ध’ के बाद बागपत से वायरल हुआ एक नई जंग का वीडियो, इस बार जरा सी बात पर महिलाओं ने भांजी लाठियां, देखें वीडियो
बागपत के दोघट कस्बे के पट्टी तिरोशिया में मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
बागपत: यूपी के बागपत में दोघट कस्बा रणक्षेत्र बन गया। मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिलाएं घरों से लाठी-डंडे लेकर निकल आईं और उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क पर हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छह महिलाओं समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दोघट कस्बे के पट्टी तिरोशिया का है। यहां मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे करीब आधे घंटे तक सड़क रणक्षेत्र बनी रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महिलाओं के बीच मारपीट देख राहगीर रुक गए और फिर वीडियो बनाने लगे। राहगीरों ने महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिलाओं के लाठी-डंडों से मारपीट का लाइव वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बागपत में प्राचीन काल में एक चांट युद्ध हुआ था। उसी धरती पर आज लट्ठ युद्ध हुआ है !! pic.twitter.com/BiouJhLIO6 — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 7, 2024
यह भी पढ़ें:- UP : रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़, लोको पायलट की सूझबूझ से हुआ समाधान, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस
मारपीट में पीड़ित महिला रेखा और उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी भेजा। दोघट प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
3 साल पहले हुआ था चाट युद्ध’
इसके पहले बागपत के ही ‘चाट युद्ध’ ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 22 फरवरी 2021 को हुई इस मारपीट में साइंटिस्ट एल्बर्ट आइंस्टीन के जैसे बालों वाले ‘चाचा’ जमकर वायरल हुए थे। इसके बाद आलम कुछ ऐसा रहा कि हर साल 22 फरवरी को इस युद्ध के वीडियोज वायरल होते हैं।
यह भी पढ़ें:- जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का ऐलान, महाकुम्भ 2025 में कई दलित बनेंगे महामंडलेश्वर, महंत और थानापति
