जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का ऐलान, महाकुम्भ 2025 में कई दलित बनेंगे महामंडलेश्वर, महंत और थानापति

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि की अगुवाई में कई दलित संन्यासियों का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर, महंत और थानापति बनाया जाएगा। इसीलिए वंचित लोगों को सनातन धर्म की शुचिता और आचार व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का ऐलान, महाकुम्भ 2025 में कई दलित बनेंगे महामंडलेश्वर, महंत और थानापति
दलित बनेंगे महामंडलेश्वर, महंत और थानापति (कांसेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

प्रयागराज : संगम की रेत पर लगने जा रहे महाकुम्भ मेले में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि की अगुवाई में कई दलित संन्यासियों का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर, महंत और थानापति बनाया जाएगा। साथ ही साथ सनातन धर्म से वंचित लोगों को सनातन धर्म की शुचिता और आचार व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि समाज के लोग अपने को उपेक्षित न समझें।

स्वयं दलित समाज से आने वाले और जूनागढ़ के पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि ने समाचार एजेंसी को जानकारी देते हुए को बताया कि अभी तक उन्होंने 907 लोगों को सन्यास दीक्षा दिलाई है, जिसमें 370 सन्यासी दलित समाज से हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के महाकुम्भ मेले में दलित समाज से आने वाले कई सन्यासियों का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, महंत, पीठाधीश्वर, श्रीमहंत, थानापति और सचिव आदि पदों पर आसीन किया जाएगा।

स्वामी महेंद्रानंद गिरि ने बताया कि सनातन धर्म से वंचित लोगों को जोड़ा जा रहा है और उन्हें सनातन धर्म की शुचिता और आचार व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके अनुसार, सनातन धर्म में इन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है ताकि ये भटके हुए लोगों की सनातन धर्म में वापसी करा सकें।

उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व प्रयागराज में यमुना तट पर स्थित मौजगिरि आश्रम में दलित संत कैलाशानंद को महामंडलेश्वर बनाया गया था। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरि गिरि के नेतृत्व में दलितों को सनातन धर्म से जोड़ने की जिम्मेदारी महेंद्रानंद गिरि को सौंपी गई है।

रील व सेल्फी पर रहेगी रोक

इसके साथ ही साथ दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ के दौरान इंटरनेट मीडिया के लिए रील बनाने व सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। ताकि भीड़ व यातायात प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा मेले में रील बनाने वालों पर मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस व सुरक्षाकर्मियों की सतर्क नजर रहेगी। उल्लंघन करने वालों का मोबाइल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इसीलिए पुलिस यूट्यूबर, डिजिटल क्रियेटर, रील बनाने और सेल्फी लेने के शौकीन लोगों पर खास नजर रखेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com