महाकुंभ में कल फिर होगा VIP मूवमेंट, उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ 73 देशों के राजनायिक करेंगे संगम में स्नान

महाकुंभ में कल यानि शनिवार को फिर से वीआईपी मूवमेंट होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक शनिवार को महाकुंभ मेले में आएंगे, जहां उपराष्ट्रपति और राजनयिकों के संगम स्नान करने का कार्यक्रम है।
महाकुंभ में कल फिर होगा VIP मूवमेंट, उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ 73 देशों के राजनायिक करेंगे संगम में स्नान
महाकुंभ, उपराष्ट्रपति धनखड़ (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

प्रयागराजः महाकुंभ में कल यानि शनिवार को फिर से वीआईपी मूवमेंट होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और 73 देशों के 116 राजनयिक शनिवार को महाकुंभ मेले में आएंगे, जहां उपराष्ट्रपति और राजनयिकों के संगम स्नान करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को मेले में आएंगे और एक धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।

क्षेत्राधिकारी (प्रोटोकॉल, तृतीय) प्रतिमा सिंह ने शनिवार को महाकुंभ नगर में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी साझा नहीं की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पांच फरवरी को महाकुंभ में आगमन प्रस्तावित है। वहीं शनिवार को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सतुआ बाबा के शिविर में पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शनिवार को 73 देशों के 116 राजनयिक महाकुंभ मेले में आएंगे और उनका अरैल में भव्य स्वागत किया जाएगा। बयान के मुताबिक, ये राजनयिक अरैल में अपने अपने देशों का ध्वज फहराएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके मुताबिक, ये राजनयिक अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे। जिन देशों के राजनयिक महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं, उनमें अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा शामिल हैं। इससे पूर्व 2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजनयिकों को बुलाया गया था।

बता दें कि मौनी अमावस्या को महाकुंभ मेला क्षेत्र में दो जगह भगदड़ मच गई थी। भीड़ काबू करने पुलिस नाकाम रही थी। इस हादसे में सरकारी आंकड़े के हिसाब से 30 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि मृतकों की संख्या करीब सरकारी आंकड़े के दोगुनी है। विपक्ष ने हादसे के लिए VIP कल्चर को जिम्मेदार ठहराया था।

भगदड़ के बाद मेला क्षेत्र में VIP पास पर एंट्री बैन कर दी गई। इतना ही नहीं चार पहिया वाहनों को पूरे प्रयागराज शहर बैन कर दिया गया है। हालाकि वर्तमान समय में स्थिति काबू में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com