Varanasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Varanasi Murder News: भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथ रह रहे युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गिरफ्तार आरोपी - मामलें की जानकारी देते अधिकारी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Police Arrested murder: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके साथ रह रहे साथी ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और आरोपी ने पूछताछ में मंदिर में शादी करने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
खून से लथपथ मिला शव
मंगलवार सुबह बजरडीहा स्थित आवास विकास कॉलोनी के एक कमरे में बड़ी गैबी वीडीए कॉलोनी निवासी दीपांशु राय का शव खून से लथपथ मिला। मौके से पुलिस ने उसके साथ रह रहे कुश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का कहना है कि सोमवार देर रात दोनों ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि कुश पांडे ने दीपांशु पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि शव के पास ही मौजूद रहा।
सम्बंधित ख़बरें
ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भाजपा शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान, CM योगी रहेंगे शामिल
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
यह भी पढ़ें- ताजगंज में फैली सनसनी: प्रेम विवाह के एक महीने बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, पति फरहान ताला लगाकर फरार
पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे दोनों युवक
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे और उनके बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
