HIV की बीमारी छिपाकर की शादी, संक्रमण का पता चलते ही थाने पहुंची महिला, पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

Husband HIV Allegation: मंडुवाडीह में महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर शादी से पहले HIV संक्रमण की जानकारी छिपाने और बाद में मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Varanasi Marriage Case: Woman Alleges Husband Hide HIV Status Before Marriage, FIR Registered
HIV संक्रमित(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIV Marriage Case Varanasi: मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शादी से पहले कुंडली मिलाने और अन्य पारिवारिक जानकारी लेने के बावजूद पति और उसके परिवार ने HIV संक्रमित होने की बात छिपाकर शादी की। बीमारी की जानकारी होने के बाद महिला ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया।

महिला के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2022 में गाजीपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान दोनों परिवारों के बीच कुंडली भी मिलाई गई थी। महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति की बीमारी के संबंध में उसे या उसके परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। शादी के बाद जब उसे पति के HIV संक्रमित होने की जानकारी हुई तो उसके सामने गंभीर स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के बाद रिश्ता तोड़ने का फैसला

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति की बीमारी का पता चलने के बाद उसने इस रिश्ते को आगे जारी रखने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि बीमारी की अहम जानकारी उससे छिपाई गई, जिससे उसके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर गंभीर खतरा पैदा हुआ।

Varanasi Marriage Case: Woman Alleges Husband Hide HIV Status Before Marriage, FIR Registered
वाराणसी में नितिन नबीन की विशाल जनसभा; स्वागत के लिए भाजपा ने कसी कमर, गांवों में तेज किया जनसंपर्क अभियान

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बीमारी को लेकर विवाद सामने आने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की। आरोप है कि उसे विभिन्न तरीकों से परेशान किया गया और वैवाहिक जीवन में भी उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

मंडुवाडीह थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

शिकायत मिलने के बाद वाराणसी के मंडुवाडीह थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के स्तर से शादी से संबंधित दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड और दोनों पक्षों के बयानों की जांच की जा सकती है।

मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com