वाराणसी में नितिन नबीन की विशाल जनसभा; स्वागत के लिए भाजपा ने कसी कमर, गांवों में तेज किया जनसंपर्क अभियान

BJP Varanasi Rally: जगतपुर इंटर कॉलेज में 7 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की विशाल जनसभा होगी। वडनगर से आ रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है।
Nitin Nabin Varanasi Rally: BJP Intensifies Preparations for Jagatpur Inter College Public Meeting
तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Nitin Nabin Varanasi Rally: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की 7 अक्टूबर को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली विशाल जनसभा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी पहुंच रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला, महानगर और मंडल स्तर की बैठकों का दौर लगभग पूरा हो चुका है। अब पार्टी ने सभा की सफलता के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।

स्वागत में लगाई जा रही सैकड़ों होर्डिंग

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी आसपास के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन के स्वागत में क्षेत्र में छोटी-बड़ी सैकड़ों होर्डिंग लगाई जा रही हैं। इनमें स्वागत संदेश के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

Nitin Nabin Varanasi Rally: BJP Intensifies Preparations for Jagatpur Inter College Public Meeting
आगरा एमएलसी चुनाव में पहली बार उतरी आजाद समाज पार्टी, चंद्रशेखर आजाद ने जीत का किया दावा

जनसभा स्थल पर बैठक

जगतपुर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को सीटिंग, सुरक्षा और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभा स्थल को अलग-अलग ब्लॉक में बांटकर बैठने की व्यवस्था की जा रही है। वडनगर से आने वाले बाइक सेवा यात्रियों के लिए भी विशेष स्थान निर्धारित किया गया है। बैठक में सिटिंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं पेयजल की मुक़म्मल व्यवस्था पर चर्चा हुई

महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग, मीडिया और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी तय की गई है। सभी ब्लॉकों में पेयजल समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय, अजीत रावत, अनूप जायसवाल, अनिल गुप्ता, विनिता सिंह, संतोष सोलापुरकर, जेपी सिंह, सी ए प्रमोद कुमार और इंद्रभूषण मौर्या समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com