Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी

Varanasi News: गंगा नदी पर पहली 5 इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का शुभारंभ किया गया। वीडीए और गेल लिमिटेड की पहल से शुरू हुई इस परियोजना के पहले चरण में 20 नौकाओं को इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस किया जाएगा।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:48 PM

इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का महापौर ने किया लोकार्पण (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Electric Boat At Varanasi Namo Ghat: काशी ​मोक्षदायिनी गंगा की धारा को स्वच्छ, निर्मल और ध्वनि-वायु प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में गुरुवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रूपांतरित की गई पहली पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं का लोकार्पण कर नाविकों को समर्पित किया।

गंगा में पहली बार इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का संचालन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ, हरित एवं सतत विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से ‘इलेक्ट्रिक बोट कन्वर्जन पायलट प्रोजेक्ट’ के तहत गंगा में पहली बार इलेक्ट्रिक यात्री नौकाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

डीजल के धुएं और तेज आवाज से मिलेगी मुक्ति

नमो घाट पर आयोजित भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान महापौर ने बताया कि पारंपरिक नावों के मुकाबले इलेक्ट्रिक नौकाओं की संचालन लागत (रनिंग कॉस्ट) में 80 प्रतिशत तक की भारी कमी आएगी। इससे नाविकों का मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही डीजल के धुएं और तेज आवाज से मुक्ति मिलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शांत, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल नौकायन का आनंद मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल

Sawan 2026: वाराणसी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, इस भेष में तैनात रहेगी पुलिस

वाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम

कार्यक्रम में अपनी पारंपरिक नौकाओं को आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम में बदलने वाले नाविकों दीपक साहनी, राकेश साहनी, ज्योतीलाल निषाद, दीपक कुमार साहनी एवं शुभम साहनी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। नाविकों ने इस योजना के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे न केवल डीजल का खर्च बचेगा और आय बढ़ेगी, बल्कि मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में भी मदद मिलेगी।

​चरणबद्ध तरीके से 20 नावें होंगी लैस

​वीडीए के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में कुल 20 यात्री नौकाओं को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है। इस प्रयोग की सफलता के बाद इसे बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। जिससे वाराणसी पूरे देश के नदी-शहरों के लिए क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का एक बेहतरीन मॉडल बनेगा।

​नमो घाट से भदैनी घाट तक किया जल भ्रमण

​समारोह के समापन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नाविकों ने नमो घाट से भदैनी घाट तक इलेक्ट्रिक बोट से जल भ्रमण कर इसका प्रत्यक्ष अनुभव लिया। कार्यक्रम में गेल (इंडिया) लिमिटेड के महाप्रबंधक सुशील कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

​क्या है नावों की खासियत

  • ​आयरा इलेक्ट्रिक के सीईओ गगन कुमार मेहता ने बताया कि प्रत्येक इलेक्ट्रिक नौका में आधुनिक और सुरक्षित तकनीक का प्रयोग किया गया है।
  • इसमें 15 किलोवाट क्षमता की इलेक्ट्रिक आउटबोर्ड मोटर और 20 केडब्लूएच का पावरफुल लिथियम बैटरी पैक है।
  • ​स्मार्ट फीचर्स: ईवी चार्जर, डिजिटल डिस्प्ले, जीपीएस ट्रैकिंग और रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम।
  • ​रेंज: सामान्य परिचालन में यह नौका अस्सी घाट से नमो घाट के बीच कम से कम तीन राउंड ट्रिप आसानी से लगा सकती है। घाटों पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया है।

Varanasi launche first electric passenger boat ganga promote green water transport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Electric Vehicle
  • Uttar Pradesh News
  • Varanasi
  • Varanasi Smart City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.