Sawan 2026: वाराणसी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, इस भेष में तैनात रहेगी पुलिस
Varanasi Sawan 2026: कांवड़ यात्रा और काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे CCTV निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
वाराणसी पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Kanwar Yatra In Sawan 2026: सावन माह की शुरुआत से पहले धर्मनगरी वाराणसी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कांवड़ यात्रा और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सावन के दौरान काशी विश्वनाथ धाम, प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यातायात, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं को लेकर संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईटेक कंट्रोल रूम तैयार
इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों और कांवड़ रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष पहनने से मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानिए इसके प्रकार और धारण करने के सही नियम
Sawan 2026: सावन में भगवान शिव से क्यों डरती है नकारात्मक ऊर्जा? जानिए 5 शक्तिशाली रहस्य और आध्यात्मिक महत्व
यह भी पढ़ें- क्या खत्म हो जाएगा सीजेपी का आंदोलन? सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल; प्रदर्शन कर रहे छात्रों का अब क्या?
इतना ही नहीं, अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए वाराणसी पुलिस की विशेष टीमें कांवड़ियों के भेष में भी तैनात रहेंगी। सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
प्रशासन का कहना है कि सावन में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाईटेक निगरानी, व्यापक पुलिस बंदोबस्त और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस बार वाराणसी में सावन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
