वाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Varanasi Kanwar Yatra: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर वाराणसी में पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी की। 44 वाहन सीज और 1810 के चालान कर 35.69 लाख रूपए का सम्मन शुल्क वसूला गया।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
वाराणसी पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Police Intensify Security During Kanwar Yatra: श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को मंडुवाडीह से रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए गोदौलिया तक शहरी कांवड़ मार्ग का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने कांवड़ यात्रियों के विश्राम स्थलों का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से भी कांवड़ यात्रियों के साथ सहयोग, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण औरअवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात में बाधक अन्य अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार निगरानी और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।
सम्बंधित ख़बरें
कांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
सन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट
पुलिस आयुक्त ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त करने तथा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों और कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शनिवार को यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, गलत दिशा में चलने वाले वाहनों और बिना परमिट संचालित ऑटो-टोटो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 44 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 1810 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 35 लाख 69 हजार 500 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रियों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। साथ ही आम नागरिकों का आवागमन भी निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस आयुक्त वरुणा जोन लिपि नागयाच, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
