Varanasi: मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने हनुमान मंदिर का किया निरीक्षण, गौशाला के व्यवस्थाओं की भी समीक्षा

Benipur Sarnath Temple: श्री संकट हरण हनुमान मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोवंशों के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सकीय देखभाल की समीक्षा भी की।
Varanasi News: CEO Satyam Mishra Inspects Sankat Haran Hanuman Temple and Gaushala Benipur
लक अधिकारी सत्यम मिश्र (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सारनाथ के बेनीपुर स्थित गौशाला में गोवंशों की सुविधाओं का जायजा

  • गोवंशों की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश

  • स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त चारा और नियमित इलाज पर जोर

  • मंदिर परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Varanasi Sankat Haran Hanuman Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने गुरूवार को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के स्वामित्वाधीन एवं संचालित श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, बेनीपुर, सारनाथ, वाराणसी का निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण एवं उप जिलाधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में संचालित गौशाला में संरक्षित गौवंशों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, उनके रख-रखाव तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं पर्याप्त चारे की उपलब्धता, आश्रय स्थल की साफ-सफाई तथा उनकी नियमित चिकित्सकीय देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि गौवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए।

मंदिर परिसर की आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा मंदिर की दैनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया।

Varanasi News: CEO Satyam Mishra Inspects Sankat Haran Hanuman Temple and Gaushala Benipur
वाराणसी की दोनों एमएलसी सीटों पर भाजपा-सपा में मुकाबला, सपा के सामने कब्जा बरकरार रखने की चुनौती

संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुगम धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से बनाए रखा जाए।

गोवंशों की सुविधाओं का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं गौशाला से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए। गौवंशों की देखभाल, उनके भोजन एवं पेयजल की उपलब्धता तथा परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, व्यवस्थाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे मंदिर परिसर का रख-रखाव बेहतर बना रहे और गौवंशों के संरक्षण के साथ-साथ मंदिर की धार्मिक गरिमा भी अक्षुण्ण रहे।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा अपने स्वामित्वाधीन धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं, स्वच्छता एवं रख-रखाव को बेहतर बनाए रखने तथा गौवंशों के संरक्षण एवं समुचित देखभाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा किया गया यह निरीक्षण संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com