वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
Varanasi Political News: दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में वाराणसी के बीएचयू सिंहद्वार पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
विरोध करते सपा कार्यकर्ता (सोर्स- फोटो नवभारत)
Paper Leak Protest In Varanasi: दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद इसका असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी देखने को मिला।
बीएचयू के मुख्य द्वार पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और स्थिति पर नियंत्रण किया।
सड़क पर प्रदर्शन करने से बाधित हुआ यातायात
दिल्ली में विपक्षी नेताओं की हिरासत के विरोध में मंगलवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बीएचयू के सिंहद्वार पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट
दिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों में बैठाया।
यह भी पढ़ें- ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
घटना की जानकारी मिलने पर बीएचयू के कुछ छात्र भी मुख्य द्वार पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने छात्रों को कैंपस के अंदर भेजते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध किया और पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
दिल्ली की राजनीतिक कार्रवाई की गूंज अब वाराणसी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर स्थिति सामान्य कर दी है, जबकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सभी की नजर आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी है।
