दिल्ली से उठी आंदोलन की चिंगारी पहुंची आगरा, सड़क पर उतरे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन
Agra Protest: दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद आगरा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
धरना-प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Agra Protest Against Rahul-Akhilesh Detention: NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली में छात्र आंदोलन के समर्थन में विपक्ष पूरी तरह एकजुट दिखाई दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छात्रों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धरनास्थल पहुंच गए, जिसके बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव की रणनीति तेज कर दी।
दिल्ली में विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच बढ़े तनाव के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आते ही इसका असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा। राजधानी दिल्ली से उठी विरोध की चिंगारी आगरा तक पहुंच गई।
गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली एमजी रोड के राजामंडी चौराहे पर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
Explainer: दिग्गज नेता के बेटे, मोदी कैबिनेट में 2014 से मंत्री; BJP में कितने ताकतवर हैं धर्मेंद्र प्रधान?
मानसून सत्र का तीसरा दिन: केन-बेतवा परियोजना पर गरमाया सदन, मुआवजे को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने
राहुल और अखिलेश की हिरासत के खिलाफ मथुरा में बवाल, होली गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
फतेहाबाद रोड पर सपा कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
दिल्ली से लेकर आगरा तक विपक्ष के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल आगरा में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- राहुल और अखिलेश की हिरासत के खिलाफ मथुरा में बवाल, होली गेट पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
दिल्ली से लेकर आगरा तक विपक्ष के इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल आगरा में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता दिखाई दे रहा है।
उधर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे रातभर धरनास्थल पर डटे रहेंगे और गिरफ्तारी के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस घोषणा के बाद फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय के बाहर पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई।
