सिंचाई के नाले में मिला अधेड़ का शव; शराब ठेके पर विवाद के बाद मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi Crime News: मोलनापुर में सिंचाई नाले से जयप्रकाश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने शराब ठेके पर विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
42 Year Old Man Found Dead in Irrigation Canal in Varanasi, Family Suspects Foul Play
मोलनापुर (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Varanasi Canal Body Found: वाराणसी के मोलनापुर मिश्रानपुरा मोड़ के पास शनिवार सुबह सिंचाई नाले में एक अधेड़ का शव औंधे मुंह पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोलनापुर निवासी जयप्रकाश गौड़ उर्फ खलनायक (42) के रूप में हुई है।

नशे का आदी था मृतक जयप्रकाश

ग्रामीणों के अनुसार जयप्रकाश नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। बताया गया कि वह एक ढाबे पर काम करता था। रक्षाबंधन के दिन ढाबे पर छुट्टी होने के कारण वह काम पर नहीं गया था। शाम को वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह गांव के बाहर सिंचाई नाले में उसका शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

42 Year Old Man Found Dead in Irrigation Canal in Varanasi, Family Suspects Foul Play
मथुरा में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा; शादी के नाम पर 1.15 लाख की ठगी, दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश शराब पीने के लिए एक ठेके पर गया था, जहां चार लोगों से उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि विवाद के दौरान उन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की होगी। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

शहर के एक अस्पताल में खाना बनाने का काम करती हैं पत्नी

जयप्रकाश छह भाइयों में से एक था। उसके दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र लकी (13) और छोटा पुत्र अंश (8) वर्ष का है। पत्नी चंदा देवी शहर के एक अस्पताल में खाना बनाने का काम करती हैं। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

42 Year Old Man Found Dead in Irrigation Canal in Varanasi, Family Suspects Foul Play
Google से DM का पता खोज बच्चों ने लिखा पत्र, 13.71 लाख की मिड-डे मील घोटाले का किया पर्दाफाश

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा उपनिरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com