बाबतपुर के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, युवती की हत्या के बाद युवक के आत्महत्या करने की आशंका

KJ International Hotel Babatpur Varansi Foun Dead Body: शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती पर हमला कर उसकी हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।
KJ International Hotel, located in Babatpur
बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में जांच करते अधिकारी (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बाबतपुर के केजे इंटरनेशनल होटल में मचा हड़कंप

  • युवक का शव फंदे से लटका मिला

  • मृतकों की पहचान जय विकास केसरी और प्रिया केसरी के रूप में हुई

KJ International Hotel Babatpur Varansi Found Dead Body : बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल में सोमवार, 16 नवंबर को एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। होटल के कमरे में दोनों के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

मृतकों की पहचान जय विकास केसरी (20), निवासी भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू, थाना मंडुवाडीह और प्रिया केसरी (23), निवासी बसनी, थाना बड़ागांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई।

युवती के गले पर चाकू के निशान, फंदे से लटका मिला युवक

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने होटल के कमरे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर युवक और युवती दोनों मृत अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक, युवती के गले पर चाकू से वार किए जाने का निशान मिला, जबकि युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती पर हमला कर उसकी हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

KJ International Hotel, located in Babatpur
वाराणसी की डोसा शॉप में बवाल! युवतियों का जमकर की तोड़फोड़, सामान उठाकर इधर-उधर फेंका, घटना का वीडियो वायरल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा घटना का राज

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जय विकास और प्रिया आपस में रिश्तेदार थे। युवक, युवती की बहन का देवर था। दोनों होटल तक कैसे पहुंचे और घटना से पहले उनके बीच क्या बातचीत या विवाद हुआ था, पुलिस इन सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

KJ International Hotel, located in Babatpur
वाराणसी में सोते समय टूटी मकान की दीवार, तालाब में गिरीं दो मासूम, 8 घंटे बाद मिलीं लाशें