काशी से मथुरा पहुंचा श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार, जन्माष्टमी पर निभाई गई अनूठी परंपरा

Kashi to Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री मथुरा भेजी गई। काशी-मथुरा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की पहल
Kashi Vishwanath Dham Sends Special Gifts to Lord Laddu Gopal in Mathura on Janmashtami
काशी से मथुरा पहुंचा उपहार(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Kashi Vishwanath Dham: सनातन संस्कृति के दो प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों काशी और मथुरा के बीच श्रद्धा, समर्पण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा भेजी गई।

4 सितम्बर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसके पूर्व बुधवार को श्री लड्डू गोपाल के लिए तैयार विशेष उपहार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद भगवान विश्वेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर भेंट सामग्री को श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लिए प्रेषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस अभिनव धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत हुई थी। इसके तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री विश्वेश्वर की ओर से मथुरा में विराजमान श्री लड्डू गोपाल के लिए उपहार सामग्री भेजी गई थी। इसके बाद रंगभरी एकादशी के अवसर पर भी काशी और मथुरा के बीच परस्पर भेंट एवं श्रद्धा संदेशों के आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाया गया।

Kashi Vishwanath Dham Sends Special Gifts to Lord Laddu Gopal in Mathura on Janmashtami
जन्माष्टमी से पहले कृष्णमय हुई मथुरा; रंग-बिरंगी रोशनी से सजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, विदेशी भी पहुंचे कान्हा नगरी

15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश प्राप्त

इस वर्ष इस पहल को और व्यापक स्वरूप दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संस्थागत नॉलेज पार्टनर टेम्पल कनेक्ट के सहयोग से देश-विदेश के विभिन्न देवालयों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामना संदेश एकत्र किए जा रहे हैं। न्यास के अनुसार अब तक लगभग 15 देशों के 100 से अधिक देवालयों से शुभकामना संदेश प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें उपहार सामग्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास, मथुरा को भेजा जा रहा है।

मंदिर न्यास का कहना है कि इस नवाचारपूर्ण परंपरा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थों और मंदिरों के बीच आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक समन्वय और पारस्परिक श्रद्धा के संबंधों को और मजबूत करना है। काशी और मथुरा भारतीय सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र हैं और दोनों तीर्थों के बीच स्थापित हो रही यह परंपरा सनातन समाज को एकता, संवाद, सहभक्ति और पारस्परिक श्रद्धा का संदेश दे रही है।

मथुरा पहुंचा लड्डू गोपाल के लिए उपहार

काशी से मथुरा भेजी गई भेंट को श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पहुंचाया गया, जहां भगवान लड्डू गोपाल के लिए इसे समर्पित किया गया।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस अभिनव धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत हुई थी। इसके तहत काशी विश्वनाथ धाम की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लड्डू गोपाल के लिए उपहार सामग्री भेजी गई थी। इसके बाद यह परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।

काशी से मथुरा पहुंचा  उपहार
काशी से मथुरा पहुंचा उपहार(सोर्स- फोटो नवभारत)
Kashi Vishwanath Dham Sends Special Gifts to Lord Laddu Gopal in Mathura on Janmashtami
कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU देंगे नई तकनीक को रफ्तार

इस पहल का उद्देश्य केवल दो धार्मिक स्थलों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान करना नहीं है, बल्कि काशी और मथुरा जैसे सनातन संस्कृति के दो महत्वपूर्ण केंद्रों के बीच आध्यात्मिक संवाद और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना भी है। काशी जहां भगवान शिव की नगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है, वहीं मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के कारण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

इस दृष्टि से काशी से मथुरा भेजी जाने वाली भेंट दोनों तीर्थों के बीच श्रद्धा और सनातन परंपरा के सेतु के रूप में देखी जा रही है।

विश्व कल्याण की कामना

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण से विश्व के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

काशी विश्वनाथ धाम से मथुरा के लड्डू गोपाल के लिए भेजी गई यह भेंट आने वाले समय में दोनों धार्मिक केंद्रों के बीच संबंधों की नई पहचान बन सकती है। काशी की शिवभक्ति और मथुरा की कृष्णभक्ति का यह संगम सनातन संस्कृति की उस भावना को सामने लाता है, जिसमें अलग-अलग आराध्य और तीर्थ होने के बावजूद मूल भावना एक ही है- श्रद्धा, सेवा, समर्पण और लोककल्याण।

इस प्रकार जन्माष्टमी पर काशी से मथुरा पहुंची लड्डू गोपाल की भेंट ने दो पवित्र नगरों को केवल धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी एक-दूसरे के और करीब ला दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com