Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन

Lucknow Coaching Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को दशाश्वमेध घाट पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गंगा आरती से पहले घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे
Updated On: Jun 24, 2026 | 08:05 PM

दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धांजलि देते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Kashi Tribute Lucknow Coaching Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में लखनऊ अग्निकांड में  मृत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती के दौरान गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आरती से पहले संस्था के अर्चकों और पदाधिकारियों ने मां गंगा में दीपदान कर हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दीप अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

बता दें कि इस दौरान घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी दीप अर्पित कर लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। गंगा आरती शुरू होने से पूर्व दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से मृत छात्रों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा हादसे में घायल हुए विद्यार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सम्बंधित ख़बरें

राजघाट के मानव अवशेष बताएंगे काशी का प्राचीन इतिहास, राखीगढ़ी से आनुवंशिक संबंधों का होगा डीएनए विश्लेषण

वाराणसी के जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के बाद होगा खुलासा

BHU में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, NTA की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग; रसद विभाग के कार्यालय में मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से उठे धुएं के गुबार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 1000 कोचिंग संस्थानों में सिर्फ 16 के पास फायर एनओसी, छात्रों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल 

मौन रहकर व्यक्त कीं अपनी संवेदनाएं

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वातावरण बेहद भावुक हो गया और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मौन रहकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। छात्रों की असमय मृत्यु पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और लखनऊ अग्निकांड हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Kashi pays tribute students killed lucknow coaching fire tragedy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 12:08 PM

Topics:  

  • Kashi
  • Kashi Ghat
  • Lucknow Fire Tragedy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.