वाराणसी के जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा; ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जांच के बाद होगा खुलासा
Cough Syrup Bottles: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में जैन मंदिर घाट पर बोरियों में फेयरडिल कफ सिरप की कई बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नकली दवा होने की आशंका जताई है
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
जैन मंदिर घाट पर मिला कफ सिरप का बड़ा जखीरा (सोर्स- फोटो नवभारत)
Cough Syrup Bottles Found Jain Mandir Ghat: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चंद्रावती गांव स्थित जैन मंदिर घाट पर बड़ी मात्रा में कफ सिरप की बोतलें बोरियों में भरी हुई मिली हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने दवा के नकली होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बोरियों में मिली फेयर डील कफ सिरप की बोतलें
मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव के जैन मंदिर घाट का है, जहां ग्रामीणों की नजर घाट किनारे पड़ी बोरियों पर गई। जब बोरियां खोली गईं तो उनमें बड़ी संख्या में फेयर डील कफ सिरप की बोतलें मिलीं। ग्रामीणों का कहना है कि बोतलों पर निर्माण तिथि जून 2026 और एक्सपायरी वर्ष 2028 अंकित है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में दवा का इस तरह घाट पर फेंका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
वाराणसी तक पहुंची NEET विवाद की आग! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
AI बताएगा बाबा विश्वनाथ और गंगा घाट का रास्ता, भीड़ से बचाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी स्मार्ट तकनीक
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
असली या नकली जांच के बाद होगा खुलासा
फिलहाल पूरे मामले की जांच का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि यह लापरवाही का मामला है, एक्सपायरी स्टॉक या अवैध के निस्तारण का प्रयास है, या फिर किसी बड़े खेल की कड़ी। तब तक इस मामले को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
