वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्टूबर को होगा वायु सेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, युवाओं को भी करेगा प्रेरित

Air Force Aerial Display: वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले का आयोजन होगा। जिसके जरिए भारतीय वायु सेना की क्षमता, सटीकता और गौरवशाली सेवा परंपरा की झलक दिखेगी।
Indian Air Force Aerial Display to Be Held at Varanasi Namo Ghat on October 25
हवाई प्रदर्शन(फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Indian Air Force Aerial Display Varanasi: वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ का आयोजन किया जाएगा। गंगा के प्रतिष्ठित और भव्य तट की पृष्ठभूमि में आयोजित यह हवाई प्रदर्शन नागरिकों एवं आगंतुकों को भारतीय वायु सेना की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह आयोजन मध्य वायु कमान की छह दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा। अपनी स्थापना के बाद से कमान और इसके अधीनस्थ संगठनों ने विस्तृत एवं परिचालन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में युद्ध अभियानों, मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ऑपरेशन सफेद सागर में वायु सेना का उल्लेखनीय योगदान

मध्य वायु कमान की परिचालन विरासत में वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों, मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में उल्लेखनीय योगदान शामिल है। कमान के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने निकासी, बाढ़ राहत, आकस्मिक चिकित्सा निकासी तथा विभिन्न मानवीय सहायता अभियानों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

Indian Air Force Aerial Display to Be Held at Varanasi Namo Ghat on October 25
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

इन अभियानों के दौरान उन्होंने कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई है। परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने की कमान की क्षमता राष्ट्र सेवा के प्रति भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर

नमो घाट पर आयोजित होने वाला ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के इस विशिष्ट स्थल पर वाराणसी के नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की विविध भूमिकाओं, क्षमताओं और गौरवशाली सेवा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएगा।

हवाई प्रदर्शन के समय, निर्धारित दर्शक क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा दर्शकों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजन की तिथि के निकट अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी।

आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com