गोवंश संरक्षण को लेकर DM सत्येंद्र ने दिखाई सख्ती, गौशालाओं में चारा-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Gaushala Management Varanasi: गोवंश संरक्षण को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने गौशालाओं में चारा-पानी, नेपियर घास, वर्मी कम्पोस्ट और गोवंश की जियोटैगिंग के निर्देश दिए।
 DM Satyendra Kumar Directs Better Fodder, Water  Geotagging Cattle Gaushala Review
DM सत्येंद्र(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Cattle Protection Varanasi: वाराणसी में गोवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की उपलब्धता सहित चारागाह भूमि के प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं और उनके आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

वृहद गौ आश्रय स्थल वन्देपुर में न्यूनतम दर पर भूसे की व्यवस्था

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर हरे चारे, पानी, साइलेज और भूसे की व्यवस्था की गई है। वृहद गौ आश्रय स्थल वन्देपुर में न्यूनतम दर पर भूसे की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है।

 DM Satyendra Kumar Directs Better Fodder, Water  Geotagging Cattle Gaushala Review
यूजीसी रोलबैक की चिंगारी ने पकड़ी रफ्तार; 18 सितंबर को 5 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट कूच

डीएम सत्येंद्र कुमार ने नगर निगम को अभियान चलाकर सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोवंश आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कराने के प्रयास करने को कहा।

हरा चारा उगाकर गौशालाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश

इसके अलावा, 'नेपियर घास उगाओ अभियान' के तहत चारागाह भूमि पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हरा चारा उगाकर गौशालाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कृत्रिम गर्भाधान और गर्भित पशुओं का अलग रजिस्टर तैयार करने तथा गौशालाओं से सुपुर्द गोवंश पशुओं की जियोटैगिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, सभी बीडीओ और डिप्टी सीवीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com