Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में ढोंगी बाबा का सनसनीखेज कांड; 26 वर्षों तक महिला का यौन शोषण, संपत्ति हड़पी, 8 आरोपी गिरफ्तार

pune Crime News: पुणे के खराडी में ढोंगी बाबा राधामोहन मिश्रा ने उच्च शिक्षित महिला का 26 साल तक यौन शोषण किया, प्रताड़ित किया और संपत्ति हड़पी। पुलिस ने बाबा समेत 8 को गिरफ्तार किया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 18, 2026 | 03:28 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

pune Fake Baba News: नासिक के अशोक खरात प्रकरण के बाद अब पुणे के खराडी क्षेत्र से अंधविश्वास, शोषण और प्रताड़ना का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक स्वयंभू बाबा ने पुणे में कार्यरत एक उच्च शिक्षित महिला का वर्ष 2001 से 2026 तक लगातार 26 वर्षों तक यौन शोषण किया। आरोपी ने कथित रूप से अंधविश्वास और आध्यात्मिक प्रभाव का जाल बुनकर महिला तथा उसके परिवार को अपने प्रभाव में ले लिया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बाबा ने महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसे बिजली के झटके दिए गए, अपमानजनक व्यवहार किया गया और यहां तक कि मूत्र पीने के लिए भी मजबूर किया गया। महिला को लगातार डराकर और ब्लैकमेल कर उसके निजी जीवन पर भी नियंत्रण स्थापित किया गया। इसी दबाव के चलते उसका वैवाहिक जीवन भी बर्बाद हो गया और उसे अपने पति से तलाक लेना पड़ा।

इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित रूप से महिला की संपत्ति और आर्थिक संसाधनों पर भी कब्जा जमा लिया। जांच  पुणे एजेंसियों को संदेह है कि बाबा और उसके सहयोगियों ने धार्मिक आस्था और चमत्कारों के नाम पर पीड़िता तथा उसके परिवार से बड़ी मात्रा में धन और संपत्ति अपने नाम करवाई।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के दम तोड़ते जलाशयों को मिला नया जीवन! ‘गाद-मुक्त बांध’ योजना से बढ़ा जलस्तर, किसानों की चांदी

पुणे में बोले RSS प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, जनसंख्या नियंत्रण से ज्यादा देश में संतुलन जरूरी, सबका DNA एक

RTE एडमिशन के नए ‘दूरी नियमों’ पर कानूनी रार! नागपुर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

ठाणे में सड़क निर्माण पर घमासान, संजय केलकर ने VJTI ऑडिट और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की

8 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में खराडी पुलिस ने मुख्य आरोपी राधामोहन मिश्रा (59) और उसके सहयोगी स्वामी कंवल नयन (57) सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छह महिलाएं भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर आश्रम की गतिविधियों में सहयोग कर रही थीं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार लंबे समय से आरोपी बाबा के प्रभाव में था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वर्षों तक कथित शोषण और आर्थिक दोहन का सिलसिला जारी रखा।

यह भी पढ़ेः- पुणे में बोले RSS प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, जनसंख्या नियंत्रण से ज्यादा देश में संतुलन जरूरी, सबका DNA एक

अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) तेजस्वी सातपुते ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आश्रम में की गई तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। जब्त दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि मामले में अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं। जांच एजेंसियां आरोपी के नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और आश्रम की गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं। यह मामला एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाले शोषण और ठगी की गंभीरता को उजागर करता है।

Pune fake baba radhamohan mishra arrested for exploiting woman 26 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 03:28 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.