बलिया में बेटियों ने सड़क के लिए किया आंदोलन, नारा लगाया-रोड नहीं तो वोट नहीं

Ballia Protest: सोहांव ब्लॉक में कच्ची सड़क के खिलाफ बेटियों ने पदयात्रा निकाली। रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि प्रा स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाली सड़क बेहद जर्जर है
Ballia Road Protest Girls Demand Road Construction No Road, No Vote Slogan
बालिका बंधुता मंच(सोर्स-फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Ballia Road Construction Demand: सोहांव ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेँड़वरा (निर्भया गांव) से टुटुवारी तक कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर बालिका बंधुता मंच के नेतृत्व में आज पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य "हमारी सड़क - हमारी समस्या, कच्ची सड़क से आजादी कब " खराब और बदहाल सड़क से आहत होकर क्षेत्र की बेटियां और महिलाएं खुद सड़क पर उतर आईं और "रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेँड़वरा को जोड़ने वाली सड़क बेहद जर्जर

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि टुटुवारी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेँड़वरा को जोड़ने वाली यह सड़क बेहद जर्जर है। बरसात में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है

Ballia Road Protest Girls Demand Road Construction No Road, No Vote Slogan
Kanpur Tender Scam: मास्टरमाइंड गोविंद शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेँड़वरा में वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए थे और बहादुर बीटियाँ के गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण भी कराया लेकिन 13 साल बाद भी क्षेत्र के लोग आज भी एक पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं।

सड़क नहीं बनी तो दी आंदोलन की चेतावनी

इसी मार्ग के बीच एक राजभर बस्ती ऐसी भी है, जहां के लोगों ने आज तक पक्की सड़क देखी भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सड़क बन जाती है तो मुहम्मदाबाद, जहानाबाद और फेफना विधानसभा को मिलाकर सीधे तौर पर लगभग 50 गांवों को लाभ मिलेगा। बालिका बंधुता मंच ने वर्तमान विधायक संग्राम सिंह यादव से मांग की है कि वे इस जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लें और सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराएं। मंच ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com