बाढ़ की आशंका पर प्रशासन अलर्ट; DM ने किया निरीक्षण, नाव, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Flood Relief Camps Inspection Varanasi: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सरैंया और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल स्थित राहत शिविरों का औचक निरीक्षण किया।
Flood Alert: DM Satyendra Kumar Inspects Relief Camps as Ganga Water Level Rises
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Satyendra Kumar Flood Inspection: जिलाधिकारी ने गंगा नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अन्य बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए

फिर से नदियों के बढ़ते जलस्तर और जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बाढ़ राहत शिविर प्राथमिक विद्यालय, सरैंया व यूनाइटेड पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद क्षेत्र के पार्षद एवं नायब तहसीलदार से बाढ़ के हालात तथा शिविर में उपस्थित लोगों के खाने पीने सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के बाबत पूछताछ की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविर में आए लोगों को भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही शिविर में उचित साफ़ सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सरैया के कैंपस में टेंट लगवाने, शौचालयों की संख्या बढ़ाने और पार्षद की माँग पर पर्याप्त नावों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

आवश्यकतानुसार अन्य बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय करने के निर्देश

डीएम ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित न होने पाए। अध्यापक समय से आकर बच्चों को पढ़ाए, यह सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि शाम तक निचले इलाक़े के कुछ और लोगों के आने की संभावना है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार अन्य बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार(सोर्स- फोटो नवभारत)
Flood Alert: DM Satyendra Kumar Inspects Relief Camps as Ganga Water Level Rises
आगरा पुलिस फिर सवालों के घेरे में, वायरल वीडियो में तमंचा बरामदगी के तरीके पर उठे सवाल

उन्होंने सभी सबंधित विभाग यथा-राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रतिदिन लोगों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नगर निगम को राहत शिविर के समुचित साफ़ सफाई व्यवस्था के निर्देश

बाढ़ राहत शिविर यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में उन्होंने आस पास के प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली और वहां आए लोगों से प्रशासन की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को राहत शिविर के परिसर व शौचालय की समुचित साफ़ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, आस पास के जल जमाव वाले क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव और फागिंग लगातार कराते रहने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, नगर निगम व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com