मणि मंदिर में सजा अन्नकूट महोत्सव;घर में बने नैवेद्य से सजाई झांकी;151 प्रकार के 151 क्विंटल प्रसाद का लगा भोग

Annakut Mahotsav Varanasi :स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर में 151 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। भोग में 151 प्रकार के व्यंजनों से प्रभु की दिव्य झाँकी सजाई गई।
151 types of offerings Mani Mandir varansi
मणि मंदिर वाराणसी में 151 प्रकार के नैवेद्य से भोग लगा (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • घर की रसोई से ठाकुर जी के दरबार तक पहुंचा भक्तों का प्रेम

  • काशी की विशिष्ट विभूतियों ने भी अर्पित किया घर का बना नैवेद्य

  • 151 प्रकार के व्यंजनों से सजी अन्नकूट की भव्य झांकी

  • श्रीअन्न के पकवानों और लड्डुओं के शिवालय ने मोहा मन

Varansi Annakut Mahotsav Mani Mandir: अन्नकूट के पावन अवसर पर सोमवार को दुर्गाकुण्ड स्थित श्रीमणि मंदिर (श्रीधर्मसंघ) में सामाजिक समरसता और सहभागिता का अदभुत अनुष्ठान हुआ। गृहस्थों ने घर की बनी रसोई अपने इष्ट देव को अर्पित कर धनधान्य समृद्धि की कामना की। गृहस्थों ने घर की रसोई में बने विविध नैवेद्य से ठाकुर जी को भोग अर्पित किया और झाँकी सजायी।

पाँच वर्ष पूर्व अन्नकूट पर शुरू किए गए सामाजिक सदभाव को बढ़ाने वाले इस अनूठे आयोजन में तीन हजार से अधिक भक्तों ने प्रभु को घर की रसोई अर्पित कर खुद को धन्य किया। इसके लिए प्रातः 6 बजे से ही भक्तों द्वारा थाली में पकवान लाने का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम तक अनवरत चलता रहा।

कार्यक्रम संयोजक एवं धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय ने बताया कि इस बार भक्तों में घर से पकवान लाने का उत्साह और अधिक दिखलाई पड़ा।

काशी के विशिष्टजनों ने अर्पित किया घर का बना नैवेद्य

काशी के विशिष्टजनों द्वारा भी अर्पित की गई नैवेद्य की थाली- अन्नकूट महोत्सव में काशी के कई विशिष्टजनों द्वारा भी घर के बने नैवेद्य ठाकुर जी को अर्पित किया गया।

पद्मभूषण प्रो.वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मभूषण प्रो.देवी प्रसाद द्विवेदी, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, पद्मश्री डॉ. के.के. त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों ने भी घर के बने नैवेद्य अर्पित किया।

151 प्रकार के व्यंजनों से सजी अन्नकूट की भव्य झांकी

मन्दिर की तरफ से लगा 151 क्विंटल प्रसाद का भोग- धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर में 151 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। भोग में 151 प्रकार के व्यंजनों से प्रभु की दिव्य झाँकी सजाई गई।

इसके साथ ही श्रीअन्न से बने व्यंजन भी अर्पित किए गये जिसमें मक्का, बाजरा, रागी आदि के लड्डुओं का भोग चढ़ाया गया। मंदिर के मुख्य मंडप मे लड्डुओं से बना शिवालय स्थापित किया गया था जो सबके आकर्षण का केंद्र रहा।

151 types of offerings Mani Mandir varansi
वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में मिलता है भक्तों को खजाना, धनतेरस पर सौभाग्य की कामना लिए पहुंचे श्रद्धालु

झालरों से जगमगाया मंदिर, भव्य आरती से गूंजा परिसर

दुर्गाकुंड के मणि मंदिर में स्थापित श्रीराम दरबार, माता अन्नपूर्णेश्वरी, नर्वदेश्वर शिवलिंग, द्वादश स्फटिक शिवलिंग, गणपति, भगवती माँ दुर्गा, राधा कृष्ण, मेहंदीपुर बालाजी, स्वामी करपात्री जी महाराज, स्वामी लक्ष्मण चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज सहित अन्य देव विग्रहों के समक्ष भोग की झाँकी सजाई गई।

इस अवसर पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई थी। विद्युत झालरों से समूचे प्रांगण को सजाया गया था। पण्डित जगजीतन पाण्डेय के आचार्यत्व मे देव विग्रहों की भव्य आरती उतारी गई। बटुकों ने स्वस्तिवाचन कर माँ अन्नपूर्णेश्वरी की आराधना की।

151 types of offerings Mani Mandir varansi
वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर एक्शन