Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीता अंबानी ने साझा की 9 साल की लावन्या की भावुक कहानी, मौत को मात देकर मासूम को मिली नई जिंदगी

Reliance Foundation Hospital: रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में गंभीर हृदय रोग से जूझ रही बच्ची लावन्या का सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ, जिसे नीता अंबानी ने 'उम्मीद और मानवता की मिसाल' बताया है।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 17, 2026 | 03:11 PM

नीता अंबानी का संबोधन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nita Ambani Shares Lavanya’s Emotional Journey: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 9 साल की लावन्या की एक प्रेरणादायक कहानी साझा की है, जिसने गंभीर बीमारी के बावजूद जिंदगी की जंग जीत ली। यह कहानी न केवल चिकित्सा सफलता की है, बल्कि एक मां की हिम्मत और सामाजिक सहयोग की शक्ति को भी दर्शाती है।

लावन्या जब पहली बार सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल लाई गई थी, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों के अनुसार, उसका दिल लगभग फेल होने की स्थिति में पहुंच चुका था और उसे तत्काल हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत थी।

मां ने अकेले लड़ी संघर्ष की जंग

नीता अंबानी के अनुसार, इस कठिन समय में लावन्या के पिता ने उसका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी मां ने अकेले ही इलाज, आर्थिक दबाव और भावनात्मक संघर्ष का सामना किया। मां लगातार अस्पताल में बेटी के साथ बनी रही और उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करती रही।

सम्बंधित ख़बरें

Mukesh Ambani ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, दोनों धामों के लिए किए 5-5 करोड़ दान

RIL का रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी मुकेश अंबानी ने नहीं ली ₹1 की भी सैलरी; बिना तनख्वाह कैसे कमाए ₹4000 करोड़?

टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?

अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS

#WATCH | Nita Ambani, Founder and Chairperson of Reliance Foundation, shares the story of 9-year-old Lavanya who underwent a life-saving heart transplant at Reliance Foundation hospital. pic.twitter.com/Q75OcYA1l2 — ANI (@ANI) June 15, 2026

रिलायंस फाउंडेशन बना उम्मीद की किरण

रिलायंस फाउंडेशन ने इस मुश्किल समय में लावन्या के इलाज में अहम भूमिका निभाई। फाउंडेशन के सहयोग से उसका जटिल हार्ट ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। डॉक्टरों और मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में लावन्या ने धीरे-धीरे रिकवरी की प्रक्रिया पूरी की और आखिरकार पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गई।

अब सामान्य जीवन जी रही है लावन्या

सर्जरी के बाद अब लावन्या फिर से स्कूल जा रही है, दोस्तों के साथ खेल रही है और अपने भविष्य के सपने देख रही है। यह बदलाव उसके जीवन में एक नई शुरुआत की तरह है।

ये भी पढ़ें- टेलीकॉम, रिटेल और FMCG के बाद अब आइसक्रीम पर रिलायंस की नजर, लॉन्च किया नया ब्रांड, कितना बड़ा है मार्केट?

नीता अंबानी का संदेश- सेवा ही धर्म है

इस अनुभव को साझा करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हर अस्पताल एक मंदिर की तरह होता है और डॉक्टरों का काम भगवान की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन का उद्देश्य हर भारतीय को विश्वस्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित 360-बेड वाला यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ लगातार मरीजों की जान बचा रहा है।

Nita ambani shares lavanya story reliance hospital heart transplant success

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 02:05 PM

Topics:  

  • Mukesh Ambani
  • Nita Ambani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.