-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Anniversary Tradition Meets Glamour India
राधिका-अनंत की शादी को पूरे हुए 1 साल, परंपरा और ग्लैमर का रहा अद्भुत संगम
- Written By: स्नेहा मौर्या
12 जुलाई को देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए थे। आज उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए हैं। इस वेडिंग की चर्चा आज भी दुनियाभर में होती है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग एनिवर्सरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding Anniversary: 12 जुलाई 2024 को मुंबई का जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर भारत की संस्कृति की एक पहचान बन गया। जहां एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लिए।
यह शादी सिर्फ एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग नहीं थी, बल्कि इसने भारत की ताकत और आध्यात्मिक संस्कृति की झलक दिखाई। जिसकी वजह से दुनियाभर की निगाहें इस भव्य आयोजन पर टिकी थीं और सोशल मीडिया पर यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वेडिंग इवेंट बना।

सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
विवाह से पहले हुईं ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी
अनंत और राधिका की शादी से पहले दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी आयोजित हुईं। पहली, 1 से 3 मार्च 2024 तक जामनगर में आयोजित हुई, जहां अनंत का ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा स्थित है। दूसरी, 29 मई से 2 जून 2024 तक इटली से फ्रांस के बीच एक शानदार लग्जरी क्रूज पर हुई।
इसके बाद मोसालु समारोह भी पारंपरिक गुजराती अंदाज में मनाया गया, जहां अनंत के मामा ने दूल्हा-दुल्हन को उपहार भेंट किया।
शादी की रस्मों में दिखा परंपराओं का संगम
शादी के पहले ग्रह शांति पूजा, गणेश पूजन और नवग्रह पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद हल्दी सेरेमनी हुई, जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल के साथ खूब एंजॉय किया। साथ ही संगीत सेरेमनी में खुद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने परिवार के साथ मिलकर म्यूजिक और डांस से पूरे मौहाल को खुशनुमा बना दिया।

वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी
12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। जिसमें देश के कई आध्यात्मिक गुरुओं की मौजूदगी रही। जैसे-
-
- द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती
- ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
- जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि
देश-विदेश के सेलिब्रिटी और VVIP हुए शामिल
यह आयोजन ग्लैमर और ग्लोबल पावर का संगम था। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, बिजनेस और अध्यात्म से जुड़ी दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं:-
राजनीति: पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, इवांका ट्रंप
बिजनेस: मेटा के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, बीपी के मरे औचिनक्लॉस, अरामको के अमीन नासिर, एडोबी के शांतनु नारायण
ग्लैमर वर्ल्ड: सिंगर रेहाना, किम कार्दशियन, जॉन सीना और बॉलीवुड से शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सलमान खान समेत कई सितारे शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी पहुंचीं हॉस्पिटल, क्या जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी?

तीन दिनों तक हुआ था ग्रैंड रिसेप्शन
मुख्य विवाह समारोह के बाद तीन दिन तक अलग-अलग रिसेप्शन आयोजित किए गए, जिन्हें खास तौर पर रिश्तेदारों, बिजनेस सहयोगियों, दोस्तों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए रखा गया था।
Anant ambani radhika merchant wedding anniversary tradition meets glamour india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM













