वाराणसी के सरकारी अस्पताल में दारू-मुर्गा पार्टी, जाम छलकाते दिखा पैथोलॉजी स्टाफ, वायरल VIDEO से हड़कंप
Viral Video: वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पैथोलॉजी लैब में स्टाफ की दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वाराणसी के सरकारी अस्पताल का वायरल VIDEO (Image- Social Media)
Varanasi Hospital Viral Video: एक तरफ सरकार दावा करती है कि बीते दस वर्षों में सूबे में सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन दूसरी तरफ इन दावों की सच्चाई सामने आई है। ताजा मामला वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल से जुड़ा है, जहां अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को कॉकटेल पार्टी करते हुए देखा गया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल के कर्मचारी पैथोलॉजी लैब में दारू और मुर्गे की पार्टी कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब अस्पताल प्रशासन हरकत में आ चुका है।
जांच के आदेश दिए गए
वाराणसी जिला अस्पताल के सीएमएस (Chief Medical Superintendent) डॉक्टर आरएस राम ने वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक कमेटी इस वीडियो की जांच करेगी और उसमें शामिल कर्मचारियों को चिन्हित किया जाएगा। डॉक्टर राम ने कहा कि “यह वीडियो पुराना है, जून-जुलाई 2022 का है, और उस समय मैं यहां नहीं था। लेकिन अस्पताल की साख और अनुशासन का सवाल है, इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
UP में 1 अगस्त से खत्म होगी कागजी RC, अब ATM कार्ड जैसी Smart RC मिलेगी, QR Code से सेकेंडों में होगी जांच
Viral Video: आधी रात बाथरूम में दिखा 7 फीट का मगरमच्छ, दरवाजा खोलते ही परिवार के उड़े होश
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
वाराणसी जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ अस्पताल कर्मचारी कथित तौर पर पैथोलॉजी लैब के अंदर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिला अस्पताल की लैब का है, जिसे लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है।… pic.twitter.com/B6YXOJLEUl — Ashok Shera (@ashokshera94) March 15, 2026
वीडियो की शिनाख्त और जांच
अस्पताल में क्षेत्रीय निदान केंद्र के तहत ब्लड सैम्पलिंग और मरीजों की जांच रिपोर्ट प्रदान की जाती है। वीडियो में जिन कर्मचारियों को पार्टी करते हुए दिखाया गया है, उन्हें लैब टेक्नीशियन और सैम्पलिंग कर्मचारी बताया जा रहा है। हालांकि, कमेटी की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारी कौन हैं।
सीएमएस डॉक्टर आरएस राम ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों की शिनाख्त का काम चल रहा है। “जांच के आदेश दिए गए हैं, जल्द ही यह मामला साफ हो जाएगा,” उन्होंने कहा।
यह भी पढ़ें- एडमिट कार्ड में कुत्ते की फोटो, सरकारी नौकरी के लिए थी भर्ती परीक्षा, बिहार से सामने आया अजीबोगरीब मामला
अस्पताल प्रशासन की स्थिति
यह घटना सरकार के दावों और उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों के कामकाज के बीच बड़ा सवाल खड़ा करती है। जहां एक ओर सरकार सुधारों का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सरकारी अस्पतालों की साख और मर्यादा पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। अस्पताल प्रशासन के लिए यह एक बड़ा चुनौती है, क्योंकि मरीजों और उनके परिवारों को ऐसी घटनाओं से गहरा आघात पहुंचता है। इस वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और यह देखने वाली बात होगी कि इसमें शामिल कर्मचारियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।
