Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP के शामली में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तरप्रदेश के शामली के झिंझाना में एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप स्टेटस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली, जिससे मुस्लिम समुदाय में रोष फैल गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 22, 2025 | 07:33 PM

UP के शामली में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल

Follow Us
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना कस्बे में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। इस पोस्ट को लेकर झिंझाना थाने में प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय अनूज कुमार के रूप में हुई है, जो झिंझाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। शनिवार को उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट डाला था। यह पोस्ट वायरल होते ही समुदाय विशेष के लोगों में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

विरोध के बीच तुरंत हुई गिरफ्तारी
थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धार्मिक भावनाएं भड़काने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया की निगरानी भी तेज कर दी गई है ताकि कोई भड़काऊ सामग्री आगे न फैले।

सम्बंधित ख़बरें

PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO

70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब

पुलिस अलर्ट, शांति बनाए रखने की अपील
इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, स्थानीय समाजसेवी संगठनों और धर्मगुरुओं ने भी लोगों से कहा है कि वे कानून पर भरोसा रखें और किसी भी उकसावे में आकर कदम न उठाएं।

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं चलेगी! EC बिहार चुनाव से पहले डोर-टू-डोर जांच करने की तैयारी में

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वहीं लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट से परहेज करें। शामली का यह मामला धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़ा होने के कारण काफी गंभीर माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को काबू में कर लिया है, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हरकतों को लेकर अब समाज में और अधिक सजगता की जरूरत है।

Uttarpradesh shamli prophet whatsapp post arrest by objectionable content

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 07:33 PM

Topics:  

  • Shamli News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.