-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh State Road Transport Corporation Awarded For Iot Ibts
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को (IOT – IBTS) के लिए पुरस्कृत किया गया
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) और इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार (Electronics Department Government of Uttar Pradesh) और यूपीडेस्को (UPDESCO) द्वारा आज इंडिया डिजीटल इम्पावरमेन्ट मीट एण्ड अवार्डस कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर स्थित ताज होटल में किया गया, जिसमें सार्वजनिक सेवा वितरण के लिये नवाचार और नये युग की प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में अग्रणी राज्य का पुरस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) को उनकी नई बस टिकटिंग प्रणाली (आई.ओ.टी.- आई.बी.टी.एस) के लिये यूपीडेक्को द्वारा दिया गया है।
दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र परिवहन निगम की क्लाउड आधारित नई बस टिकटिंग प्रणाली के अंतर्गत आधुनिक एन्ड्रोइड टिकटिंग मशीन के माध्यम से बसों में टिकट निर्गमन की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की नयी टिकटिंग प्रणाली को सराहा गया और सूचना प्रोद्योगिकी के नवाचार और नई तकनीकों का प्रयोग कर सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए पुरस्कृत किया गया। परिवहन निगम की इस नई बस टिकट प्रणाली के अंतर्गत यात्रियों के लिए डिजिटल माध्यमों से भुगतान कर टिकट लेनें की व्यवस्था की गयी है, निगम के बस स्टेशनों पर बुकिंग काउंटर के माध्यम से वातानुकूलित और लंबी दूरी की साधारण सेवाओं में भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करायी गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सुरक्षित रेल संचालन के लिए मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवॉर्ड से नवाजा गया
Muthoot Award: अलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट को मिला टॉप 50 सक्सेसफुल सक्सेसर सम्मान, दिया बड़ा ट्रिब्यूट
Nita Ambani Award: रिलायंस फाउंडेशन की नीता अंबानी को फ्लोरिडा में एएपीआई ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड दिया गया
अकोला के ईभूमिति प्रकल्प को मिला राष्ट्रीय स्कॉच पुरस्कार, सुशासन में बनाई नई पहचान
टिकट राजस्व की वस्तुस्थिति रियल टाइम पर देखी जा सकती है
सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में उप्र परिवहन निगम की ओर से यजुवेन्द्र कुमार, प्र.प्र. (आई.टी) द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि उप्र परिवहन निगम की इस नई प्रणाली के अंतर्गत निगम की समस्त 11200 बसों में एन्ड्रोइड आधारित टिकट मशीनों से औसतन प्रतिदिन लगभग 14 लाख यात्रियों को टिकट प्रदान किये जाते हैं। इन मशीनों से टिकट निर्गमन का डाटा रियल टाइम पर क्लाउड आधारित सर्वर पर प्राप्त हो जाता है, जिससे कि किसी भी समय निगम के टिकट राजस्व की वस्तुस्थिति रियल टाइम पर देखी जा सकती है। दयाशंकर सिंह ने बताया कि भविष्य में निगम बसों में वाहन ट्रैकिंग पैनिक बटन और एनसीएमसी इत्यादि परियोजनाएं भी यात्रियों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके लिए निविदा प्रक्रियाएं गतिशील है।
Uttar pradesh state road transport corporation awarded for iot ibts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














