Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के बदायूं में पलट गई पुलिस की गाड़ी, एक सिपाही घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

UP Police: यूपी के बदायूं में रविवार सुबह पुलिस की गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक सिपाही को कुछ चोटें आई हैं। आस पास के लोगों की मदद से सब सुरक्षित बाहर निकल आए।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 18, 2025 | 01:37 PM

बदायूं पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police Car Crashed: उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के बिनावर थाना क्षेत्र की पुलिस की बोलेरो गाड़ी बदायूं-बरेली हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दरोगा और चालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

टायर फटने से पलटी गाड़ी

यह घटना सुबह करीब सात बजे विजयनगला गांव के पास हुई। पुलिस की बोलेरो तेज रफ्तार से बदायूं से बरेली की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव के पास पहुंची, अचानक उसका अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर दौड़े। उन्होंने तुरंत गाड़ी को सीधा करने की कोशिश की और अंदर फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला।

बाल बाल बचे पुलिसकर्मी, गाड़ी क्षतिग्रस्त

बोलेरो में उस समय दरोगा दिनेश त्यागी, चालक सुरेंद्र शर्मा और सिपाही वीरेंद्र सिंह मौजूद थे। हादसे में सिपाही वीरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। वहीं दरोगा और चालक को हल्की चोटें आईं और वे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पलटते समय जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़े।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गनीमत यह रही कि बोलेरो पानी से भरे गड्ढे में नहीं गिरी। अगर ऐसा होता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था और जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलते ही बिनावर थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवाया और तुरंत इलाज के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल सिपाही वीरेंद्र सिंह को बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने साहसिक कदम लेते हुए देश को बनाया आत्मनिर्भर, पीएम ने जन्मदिन पर दी बधाई

सीओ उझानी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि सरकारी बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Uttar pradesh police vehicle overturned in badaun up constable injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 01:37 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अतिक्रमण हटाने के बाद फोरलेन सड़क और नाला…’, CM योगी ने सांसद रवि किशन पर कसा तंज

2

‘पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने…’, सपा MLA को पूजा ने दिया करारा जवाब, अब होगी असली जंग!

3

बृजभूषण ने दिखाए तेवर… किया सपा का फेवर, पूजा पाल पर एक्शन के बाद योगी पर क्या बोल गए?

4

चेहल्लुम के जुलूस में सांड ने बरपाया कहर, जान बचाकर भागे लोग…दर्जनों घायल-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.