‘अतिक्रमण हटाने के बाद फोरलेन सड़क और नाला…’, CM योगी ने सांसद रवि किशन पर कसा तंज
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रोड, गुलहरिया में स्थित एक हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान जिले के सांसद रवि किशन पर चुटीले अंदाज में तंजा कसा।
- Written By: सौरभ शर्मा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गोरखपुर के सांसद रवि किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद उनके घर के सामने फोर लेन सड़क और नाला बन गया है, जिससे न केवल आवागमन की सुविधा बढ़ी है, बल्कि उनके घर की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है। सीएम योगी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए विकास और सुविधाओं की बात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गुलहरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रोड स्थित रीजेंसी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल की जमीन काफी विस्तृत है और यह ऐसी जगह पर बना है, जहां पहले अतिक्रमण की समस्या थी। उन्होंने रवि किशन के अतिक्रमण हटाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सांसद ने खुद अतिक्रमण हटवाया था, ताकि जनता को आवागमन की सुविधा मिल सके।
सांसद द्वारा अतिक्रमण हटाने का जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि डेढ़ साल पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था, जिसमें रवि किशन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलना चाहिए और वह (रवि किशन) इसकी शुरुआत करेंगे। अब उनके घर के सामने फोर लेन सड़क बन गई है, जबकि पहले सिंगल लेन थी। योगी ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि पहले जब कोई ट्रक गुजरता था, तो घर के शीशे टूट जाते थे, लेकिन अब फोर लेन सड़क, नाली और यूटिलिटी डक बनने से सब कुछ सुरक्षित हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर चढ़ावा चोरी भूल जाएंगे… मौलाना रजवी का दावा, आजम खान पर गंभीर आरोप
UP Vigilance Action: 35 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विजिलेंस ने भेजा जेल
यह भी पढ़ें: ‘संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग…’, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
विकास और सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने विकास और सुविधाओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ परिवहन सुविधाएं भी जरूरी हैं। अब रीजेंसी अस्पताल के निर्माण से न केवल स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्र का हर तरह से विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 80 बेड का आईसीयू है, जिससे पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। सीएम योगी के द्वारा इस गोरखपुर से एमपी रवि किशन के लिए पहले भी ऐसी ही चुटीले अंदाज में बाते कही जा चुकीं है। सीएम योगी ने एक बार पहले भी एक कार्यक्रम में इसी तरही चुटकी लेते हुए कहा था कि जिसमें प्लॉट को हथियाने की बात कह दी थी।
