Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पूजा पाल उस PDA की पीड़ित महिला है जिसने…’, सपा MLA को पूजा ने दिया करारा जवाब, अब होगी असली जंग!

Pooja Pal vs Ragini Sonkar: शनुवार को पूजा ने रागिनी का नाम लिए बगैर एक्स पर लिखा- ‘किसी ने पूछा है पूजा पाल कौन? पिता की विरासत से विधायक बनने वाले को जवाब देने का मतलब नहीं क्योंकि...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 16, 2025 | 05:54 PM

रागिनी सोनकर व पूजा पाल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

MLA Pooja Pal: कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल विधानसभा में माफिया अतीक अहमद के मारे जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ के बाद से सुर्खियों में हैं। अखिलेश यादव के डायरेक्ट निर्देश पर सपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद सपा विधायक रागिनी सोनकर ने जनता का विश्वास तोड़ने की बात कहते हुए पूछा कि ये पूजा पाल हैं कौन? अब पूजा ने एक्स पर पोस्ट करके उन्हें जवाब दिया है।

पूजा ने रागिनी का नाम लिए बगैर एक्स पर लिखा- ‘किसी ने पूछा है पूजा पाल कौन? पिता की विरासत से विधायक बनने वाले को जवाब देने का मतलब नहीं..क्योंकि जब पूजा पाल कोर्ट और कचहरी में न्याय के लिए दौड़ती थी तो वो लोग अपने पिता की एंबेसेडर से बड़े कॉलेज में जाते थे।

‘पूजा पाल उस पीडीए की पीड़ित…’

पूजा ने आगे लिखा कि उनको किसी के संघर्षों का मूल्य क्या ही पता होगा लेकिन फिर भी बता दूं पूजा पाल उस पीडीए की पीड़ित महिला है जिसने अन्याय-अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई, जब कुछ लोग उसी माफिया के घर चाय पानी करते थे।

जवाब 2-
किसी ने पूछा है पूजा पाल कौन ?
पिता की विरासत से विधायक बनने वाले को जवाब देने का मतलब नहीं ? क्योंकि जब
पूजा पाल कोर्ट और कचहरी में जब दौड़ती थी न्याय के लिए तो वो लोग अपने पिता की एंबेसेडर से बड़े कॉलेज में जाते थे तो उनको किसी के संघर्षों का मूल्य क्या ही पता होगा…
— पूजा पाल (@poojaplofficial) August 15, 2025

क्या बोली थीं रागिनी सोनकर?

रागिनी ने पूजा के निष्कासन का खुला समर्थन करते हुए कहा था कि कौन पूजा पाल? पूजा पाल किस पार्टी में है? अच्छा हुआ आपने ये बताया क्योंकि मुझे ये पता नहीं था। जनता भी इस वजह से रोष में है। पूजा समाजवादी पार्टी के सिंबल और जन-समर्थन से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थीं, लेकिन अब उन्होंने उसी पार्टी और जनता का विश्वास तोड़ा है।

रागिनी ने कहा कि जब जनता और पार्टी ने उन्हें मौका दिया कि वे हमारी नीतियों का प्रतिनिधित्व करें तब उन्होंने भाजपा के मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ कर दी। यह विश्वासघात है। पार्टी का एक्शन बिल्कुल उचित है। जिस समय उन्होंने गलत वोट दिया था, तब पार्टी ने कुछ नहीं कहा लेकिन अब जब वो सरेआम पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ बयान देंगी तो क्या पार्टी एक्शन नहीं लेगी? ये महिला-पुरुष का मामला नहीं है, जो गलत है वो गलत है।

कौन हैं रागिनी सोनकर?

रागिनी जौनपुर की मछलीशहर विस सीट से सपा विधायक हैं। कोलकाता के मशहूर आरजी कर मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद एम्स, दिल्ली से नेत्र रोग में विशेषज्ञता हासिल की। रागिनी सोनकर की शादी भी एक डॉक्टर संबित मलिक से हुई है। रागिनी के पिता कैलाश नाथ सोनकर वाराणसी की अजगरा विधानसभा सीट से 15 साल तक सुभासपा विधायक रहे।

यह भी पढ़ें: Pooja Pal के निष्कासन पर ब्रजभूषण सिंह ने बोला हमला, बोले सपा को CM या BJP की तारीफ मंजूर नहीं

रागिनी ने 2022 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हुए उन्होंने इस सीट पर बीजेपी के दिग्गज प्रत्याशी मेहीलाल गौतम को 8484 वोटों के अंतर से हराया था। उनके लिए चुनावी प्रचार मैदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी उतरे थे। विधानसभा में वह तथ्यों के साथ भाजपा पर निशाना साधती हैं।

Pooja pal slams samajwadi party mla ragini sonkar pda remark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 05:54 PM

Topics:  

  • Samajwadi Party
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

बरेली में राजनीति नहीं! विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय नजरबंद, बोले- ‘सरकार अपनी कमियां छिपा रही’

2

क्या है गुंबद ए खजरा? जिसके सम्मान में ओवैसी ने लौटाया पोस्टर, बोले, ‘कहां ये और कहां मैं’

3

योगी के बुलडोजर एक्शन से तिलमिलाए मौलाना निजामी! देखिए वीडियो

4

“हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे, मंदिरों को आजाद करा रहे हैं”, संगीत सोम ने सपा और ओवैसी पर साधा निशाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.