UP: अजय राय की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने जारी किया नोटिस
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत के संबंध में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी किया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत मामले में अजय राय से होगी पूछताछ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत के संबंध में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी किया है। इस बाबत पुलिस ने आज जानकारी दी। लखनऊ में बीते दो दिन पहले कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी, जिसके संबंध में पुलिस ने यह नोटिस जारी किया। राय ने संपर्क किए जाने पर आज बताया कि उन्हें अब तक ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है।
मामले पर पुलिस उपायुक्त (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने बताया, “उन्हें (अजय राय) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।”
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
इस बाबत कांग्रेस ने बीते बुधवार को विधानसभा के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रभात पांडे (28) की मौत हो गई थी।
जानकारी दें कि, युवा कांग्रेस के सचिव रहे प्रभात मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे और कंप्यूटर पाठ्यक्रम की पढ़ाई के दौरान लखनऊ में अपने चाचा के साथ रह रहे थे। प्रभात का बीते गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया और जब कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय वहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही अजय राय ने दावा किया कि, प्रभात की मौत ‘पुलिस की बर्बरता’ के कारण हुई जबकि पुलिस ने कहा कि उन्हें कांग्रेस कार्यालय से अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। त्यागी ने पहले बताया था, “प्रभात पांडे को कांग्रेस कार्यालय से बेहोशी की हालत में हजरतगंज के नगर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।” उन्होंने बताया कि, “चिकित्सकों के मुताबिक, पांडे के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।” फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
