-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- This Was Just A Trailer Jairam Ramesh On Rejected No Confidence Notice Against Dhankhar
धनखड़ को छोड़ेंगे नहीं! अविश्वास प्रस्ताव रिजेक्ट होने पर कांग्रेस बोली ये तो ट्रेलर था…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Congress on Jagdeep Dhankhar: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने विपक्ष का वह नोटिस खारिज कर दिया जिसमें पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन के संचालन का आरोप लगाते हुए सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग की गई थी।

धनखड़ को छोड़ेंगे नहीं! अविश्वास प्रस्ताव रिजेक्ट होने पर कांग्रेस बोली ये तो ट्रेलर था…
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि संसद के बजट सत्र में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाने के लिए नोटिस फिर से दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस शीतकालीन सत्र में दिया गया वह नोटिस एक ‘ट्रेलर’ था जिसे उपसभापति हरिवंश ने खारिज किया।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने विपक्ष का वह नोटिस खारिज कर दिया जिसमें पक्षपातपूर्ण तरीके से उच्च सदन के संचालन का आरोप लगाते हुए सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने की मांग की गई थी। इस विषय पर रमेश ने कहा कि सभापति के खिलाफ हमारा अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया है।
क्या बोले जयराम रमेश
रमेश ने कहा कि संविधान में इसकी सीमा नहीं लगाई गई कि कितनी बार अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। बजट सत्र में देखा जाएगा। ‘ यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी दल आगे फिर यह कदम उठा सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल। यह तो पहला कदम है। देखते जाइए, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सभापति धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस 10 दिसंबर को राज्यसभा के महासचिव को सौंपा था। विपक्ष ने कहा था कि धनखड़ द्वारा ‘अत्यंत पक्षपातपूर्ण’ तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उपसभापति ने प्रस्ताव किया खारिज
विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास का नोटिस दिया था। इस मामले में विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस रिजेक्ट हो गया। उपसभापति ने इस बारे में जानकारी दी।
विपक्ष ने जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के लिए राज्यसभा में अविश्वास नोटिस दिया था। खबरों के मुताबिक, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि महाभियोग नोटिस देश की संवैधानिक संस्थाओं तथा मौजूदा उपराष्ट्रपति को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्तिगत रूप से लक्षित नोटिस की गंभीरता तथ्यों से रहित है तथा इसका उद्देश्य केवल प्रचार हासिल करना है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ये नोटिस सबसे बड़े लोकतंत्र के उपराष्ट्रपति के उच्च संवैधानिक पद को ‘जानबूझकर अपमानित करने’ का दुस्साहस था।
This was just a trailer jairam ramesh on rejected no confidence notice against dhankhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












