- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Man Wearing Saffron Turban Arrived Outside Jama Masjid In Sambhal Police Took Him Into Custody
भगवा पटका पहन संभल के जामा मस्जिद पहुंचा शख्स, हंगामे के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
Sambhal News: जामा मस्जिद में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर एक युवक भगवा पटका पहने और माथे पर तिलक लगाए पहुंच गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

भगवा पटका पहन संभल के जामा मस्जिद पहुंचा शख्स, पुलिस ने लिया हिरासत में
संभल: शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर एक युवक भगवा पटका पहने और माथे पर तिलक लगाए पहुंच गया। जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। युवक को देखकर मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे लोग आक्रोशित हो गए और उसको घेरकर पीटने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने युवक को तुरन्त पकड़ लिया तथा हिरासत में लेकर वहां की स्थिति को संभाला।
जामा मस्जिद में शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। इस दौरान नमाज के लिए लोग 12 बजे से ही मस्जिद में पहुंचने शुरू हो गए थे और 1. 20 बजे के करीब एक युवक भगवा पटका पहने और माथे पर तिलक लगाए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जामा मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंच गया। यह देखकर नमाज के लिए जा रहे लोग भड़क गए और युवक पर हमला करने के लिए दौड़ पड़े।
पुलिस ने लिया हिरासत में
स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को वहां से पकड़ा और सीधे कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में था और ऐसे ही घूमता रहता है। गौरतलब है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद में एडवोकेट कमिश्नर की टीम सर्वे के लिए पहुंची थी। उस समय मस्जिद के बाहर हिंसा भड़क गई थी। तब से यहां माहौल संवेदनशील बना हुआ है और जामा मस्जिद में हर शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नमाज कराई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
कौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
पाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें!
ASI की टीम पहुंची संभल
इन सब के बीच अब ASI की टीम आज (20 दिसंबर) को मंदिर की कार्बन डेटिंग के लिए संभल पहुंच गई है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि कार्बन डेटिंग या रेडियोकार्बन डेटिंग, किसी कार्बनिक पदार्थ की उम्र का पता लगाने की एक वैज्ञानिक तकनीक है। सरल भाषा में बताएं, तो इसके जरिए किसी कार्बनिक पदार्थ की उम्र का पता लगाया जाता है। यह तकनीक, कार्बन-14 समस्थानिक के क्षय पर आधारित है।
Man wearing saffron turban arrived outside jama masjid in sambhal police took him into custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










