Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
Uttar Pradesh Cabinet: रविवार, 10 मई को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थीं।
- Written By: मनोज आर्या
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh New Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोमवार, (18 मई) को योगी कैबिनेट की पहली बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर मंत्री परिषद की यह बैठक सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक प्रस्तावित है। इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के करीबी सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि कल होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक से पहले नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।
सूत्रों का यह भी दावा था कि रविवार शाम तक नए मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं। विभाग बंटवारे के बाद ही तैयारी से नए मंत्री बैठक में जा सकेंगे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसा भी बताया गया है कि यूपी मंत्री परिषद की बैठक कल सुबह 9:45 बजे सीएम आवास पर आयोजित होगी।
छह मंत्रियों को कैबिनेनट में जगह
आपको बताते चलें कि रविवार, 10 मई को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थीं। योगी कैबिनेट में जिन 6 मंत्रियों को जगह मिली है उनमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, कैलाश राजूपत, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा का नाम शामिल है। इन मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, इस विस्तार में दो अन्य मंत्रियों सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल का प्रमोशन भी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल
हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, महिला डॉक्टर की मौत मामले में BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की जेल; विधायकी जानी तय
मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
जातीय समीकरण साधने की तैयारी
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है। गौरतलब है कि साल 2027 में यूपी में विधानसभा का चुनाव होना है, इससे पहले हुए इस कैबिनेट विस्तार के जरिए बीजेपी हर वर्ग के वोटरों को साधना चाह रही है। पार्टी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ संगठन और सहयोगी नेताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
सपा के बागी मनोज पांडेय बने मंत्री
समाजवादी पार्टी के बागी और रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक मनोज पांडेय को बीजेपी ने योगी कैबिनेट में जगह दी है। इससे पहले मनोज पांडेय अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मनोज पांडेय को पूर्वांचल में ब्राह्मडों के एक बड़े नेता के रूप में जाना जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना भाजपा की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है।
