मुगलों और भाजपा-RSS में कोई फर्क नहीं… नाना पटोले का बड़ा बयान, मंदिरों के चढ़ावे में लूट का लगाया आराेप
Nana Patole Statement: नागपुर में कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने भाजपा-RSS पर मंदिरों के चढ़ावे में लूट का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस विवाद और बैलेट पेपर पर भी बात की।
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस विधायक नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nana Patole Attacks BJP RSS: महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने केंद्र सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर चौतरफा हमला बोला है। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए पटोले ने देश के बड़े धार्मिक स्थलों में दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग से लेकर पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी घमासान और देश की चुनाव प्रणाली तक, कई संवेदनशील मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।
भाजपा-RSS और मुगलों में कोई अंतर नहीं बचा
नाना पटोले का सबसे तीखा हमला बद्रीनाथ धाम और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर था। उन्होंने भाजपा और RSS को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब हमारे हिंदू मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। इतिहास में हम सुनते थे कि मुगलों ने देश के मंदिरों को लूटा, लेकिन आज वही आरोप भाजपा और RSS पर लग रहे हैं। मुगलों और भाजपा-RSS में अब कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों को इन आधुनिक लुटेरों से बचाने का समय आ गया है।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि दान के पैसे की लूट और लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना भाजपा-आरएसएस की राजनीति का हिस्सा बन गया है। इसके लिए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। जांच के लिए गठित एसआईटी केवल मामले को दबाने का माध्यम बन सकती है और वास्तविक जिम्मेदारों को बचाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वीर भारत न्यास मामले में जीतू पटवारी को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस; तीन दिन में माफी की मांग
दतिया उपचुनाव 2026: ‘BJP पूरी ताकत से चुनावी मैदान में…’ ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात
‘कांग्रेस बहुत जल्द खत्म हो सकती है’… तरुण चुघ का बड़ा दावा, गिनाईं पार्टी की कमजोरियां
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, बोले- इस्तीफा मंजूर न करे ट्रस्ट
VIDEO | Nagpur: Reacting to allegations of donation theft at Badrinath Dham, Congress leader Nana Patole says, “Hindu temples are no longer safe. Earlier, the Mughals looted them; now the BJP and RSS are looting them. This is absolutely clear. There is no difference. Therefore,… pic.twitter.com/sBWu4dFHFD — Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
सिद्धिविनायक और पंढरपुर पर भी उठाए सवाल
नाना पटोले ने यह भी दावा किया कि बद्रीनाथ, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और पंढरपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दान राशि के कथित दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस को जल्द ही इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज मिलने की उम्मीद है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। धार्मिक संस्थानों की पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
पंजाब कांग्रेस विवाद पर क्या बोले नाना पटोले?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने की मांग पर नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। ऐसी मांगें और चर्चाएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं तथा कांग्रेस में तानाशाही की कोई जगह नहीं है।
Nagpur, Maharashtra: On former Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi’s supporters demanding the removal of Amarinder Singh Raja Warring as Punjab Congress chief, Congress MLA Nana Patole says, “Such things keep happening. This is a democracy, and there is no dictatorship… pic.twitter.com/POCahlLNDz — IANS (@ians_india) July 4, 2026
नाना पटोले ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद चुनाव आयोग सहित कई संस्थाओं के माध्यम से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित किए गए हैं। चुनाव फिर से बैलेट पेपर के जरिए कराए जाने चाहिए।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर उद्घाटन के 2 महीने बाद हो गए गड्ढे, वीडियो आया सामने, जानें क्या बोले CM फडणवीस
बता दें कि चंडीगढ़ में तीन सदस्यों वाले ऑब्जर्वर पैनल की बातचीत में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। वहीं अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया। इसके बाद 20 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने चन्नी का समर्थन किया।
