Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथरस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17, PM मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

उत्तरप्रदेश के हाथरस में बीते शुक्रवार को हुई मैक्स वैन और ट्रक की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 07, 2024 | 12:01 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

हाथरस: उत्तरप्रदेश के हाथरस में बीते शुक्रवार को हुई मैक्स वैन और ट्रक की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दो और मृतकों की पहचान अप्पी (2) और गुलशन के रूप में हुई है जिनका अलीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार हो रहा था। हाथरस के जिला अधिकारी आशीष कुमार ने आज बताया कि 16 लोगों का उपचार हो रहा है जिनमें से 11 का हाथरस में और पांच लोगों का उपचार अलीगढ़ में किया जा रहा है।

जानकारी दें कि यह दुर्घटना तब हुई, जब हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर एक रोडवेज बस ने पीछे से एक वैन को टक्कर मार दी। र्घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कंवरपुर गांव के पास हुई। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे। इस बाबत SP निपुण अग्रवाल ने कहाकि मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यहां पढ़ें – बागेश्वर धाम से लौट रही SUV की ट्रक से जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, CM मोहन ने जताया शोक

सम्बंधित ख़बरें

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

Video: कर्नाटक के ‘पूजा कुनिता’ से पोरबंदर के ‘गरबा’ तक; PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

हाथों में डमरू और 108 घोड़ों का जुलूस, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कुछ इस अंदाज में दिखे पीएम मोदी

खबर हा कि मैक्स सवार 37 लोग हाथरस के सासनी में चालीसवें में गए थे। सभी इस कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। मीतई गांव के पास आगरा से अलीगढ़ जा रही बस सामने से मैक्स में आकर सीधे भिड़ गई। टक्कर के बाद मैक्स पलटी खाते हुए सड़क किनारे में गड्‌डे में जा गिरी। इसमें बैठे लोग उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं।

मामले पर पुलिस ने बीते शुक्रवार को बताया था कि मृतकों की पहचान इरशाद (25), मुन्ने खान (55), मुस्कान (16), टल्ली (28), तबस्सुम (28), नजमा (25), भोला (25), खुशबू (25), जमील (50), छोटे (25), अयान (दो), सुफियान (एक), अल्फाज (छह), शोएब (पांच) और इशरत (50) के रूप में हुई है। ये सभी लोग हाथरस से आगरा जा रहे थे।

यहां पढ़ें – जबलपुर में ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रदेश सरकार की तरफ से इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को ₹50-50 हजार की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2024

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राज्य सरकार की निगरानी में पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uttar pradesh hathras road accident 17 dead so far

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 11:57 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.