जबलपुर में ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे

जबलपुर में शनिवार सुबह 5:50 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए हैं।ब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
जबलपुर में ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे
(डिज़ाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

जबलपुर: मध्य प्रदेश से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां जबलपुर में आज शनिवार सुबह 5:50 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए हैं। हालांकि, इसेमें अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रेन प्लेटफॉर्म पहुंचने वाली थी तभी 200 मीटर पहले ही यह हादसा हो गया। घटना पर विवरण का इंतजार है।

सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर जाने से इसमें बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 5.35 बजे यहां जबलपुर पहुंचती है। यह ट्रेन अपने टाईम पर आ गई थी। ट्रेन जैसे ही जबलपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंची, तभी एसी कोच के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।

इस बाबत पश्चिम मध्य रेलवे CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि, "इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस जो इंदौर से आ रही थी और जबलपुर जा रही थी, जब डेड स्टॉप स्पीड पर थी तब उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। किसी भी यात्री को हानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित हैं और अपने घरों के लिए रवाना भी हो चुके हैं। यह घटना सुबह लगभग 5.50 बजे घटी है जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंच रही थी... स्टेशन से लगभग 150 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ।"

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी दुर्घटना नियंत्रण ट्रेन के साथ मौके पर पहुंचे। पटरी से उतरे कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा है। भगवान का शुक्र है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकी अप ट्रैक जरूर बाधित है। मेन लाइन से जुड़े कोच को अलग कर दिया गया है। बताया गया कि ट्रेन में 10 से 12 कोच थे।