Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े एक लाख रुपये खर्च करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार बेटियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता और शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट लड़कियों को स्कूटर देकर पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 12, 2025 | 10:15 PM

सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े एक लाख रुपये खर्च करेगी। आदित्यनाथ ने यहां ऐतिहासिक शाही किला परिसर में आयोजित ‘जौनपुर महोत्सव’ के समापन समारोह में यह भी कहा कि इसके अलावा, मेधावी छात्राओं को स्कूटर दिए जाएंगे और आगामी एक अप्रैल से सरकारी योजनाओं के तहत सभी लाभार्थियों को शामिल करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने जौनपुर को जल्द ही स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल करने की योजना का भी खुलासा किया।

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विवाह बंधन में बंधे 1,001 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि जौनपुर के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना चाहिए। उन्होंने घोषणा की युवाओं को प्रशिक्षण देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां 100 एकड़ में रोजगार केंद्र स्थापित किया जाएगा।

बेटियों की शादी में एक लाख की मदद करेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार बेटियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता और शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट लड़कियों को स्कूटर देकर पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब योजना शुरू की गई थी, तब जोड़ों को 35 हजार रुपये दिए गए थे। जौनपुर के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री महाकुंभ के दौरान उनके योगदान को स्वीकार किया और नकारात्मकता फैलाने वालों की आलोचना करते हुए कहा कि जब हमने अनुमान लगाया था कि महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालु भाग लेंगे, तो कुछ लोग हंसे थे, लेकिन इसके बजाय 66 करोड़ 20 लाख श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात

CM योगी को अपशब्द कहना मौलाना को पड़ा भारी, बिहार के पूर्णिया से दबोचकर ले गई यूपी पुलिस

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

कुर्सी तो एक दिन जानी ही है, फिर कैसा मोह? नोएडा के अंधविश्वास पर CM योगी का प्रहार; अखिलेश पर भी कसा तंज

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विकास में पीछे नहीं रहेगा जौनपुर

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जौनपुर विकास में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे खराब सड़कों की समस्या हो या लटकते बिजली के तारों की, सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाफराबाद और सुल्तानपुर राजमार्ग पर फ्लाईओवर की मंजूरी और जौनपुर-मिर्जापुर तथा जौनपुर-अंबेडकर नगर मार्ग पर चार लेन की सड़कों के निर्माण की घोषणा की।

Uttar pradesh government will spend one lakh rupees per couple in mass marriage said yogi adityanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.