‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
OP Rajbhar Statement: ओमप्रकाश राजभर ने पेट्रोल-सिलेंडर की कीमतों पर बयान देते हुए सपा पर हमला बोला और 2027 चुनाव के लिए जहुराबाद सीट से लड़ने के संकेत दिए।
- Written By: सजल रघुवंशी
ओपी राजभर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajbhar On Akhilesh Yadav: प्रीमियम पेट्रोल और कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विवादित बयान दिया। वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं बल्कि केवल कमाई करने वालों पर असर पड़ा है और आम जनता पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा बस उनकी आय कुछ कम हो सकती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिलेंडर न मिलने की शिकायत सिर्फ विरोधी दल कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने अखिलेश यादव का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने दो चूल्हे खरीदे हैं, जिससे लगता है कि वह और डिंपल यादव अलग-अलग रहते हैं। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की और एनडीए गठबंधन की जीत का दावा करते हुए विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
राजभर ने सपा सुप्रीमो को किया टारगेट
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ में उनकी रैली में दादरी की तुलना में पांच गुना अधिक भीड़ जुटी, जबकि उनकी चुनावी सभाओं की आधी भी भीड़ समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं दिखती। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में “मार खाने वाले और मारने वाले” दोनों एक साथ मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उठ जाइए महाराज… दादरी की रैली के बाद अखिलेश यादव ने टेके घुटने? यूपी में ओपी राजभर के दावे से मचा बवाल
सावधान! घर से निकलने से पहले देख लें मौसम का हाल, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
UP Election 2027: सीट बंटवारे में उलझे सपा-कांग्रेस, BJP ने सहयोगियों पर दिया बड़ा अपडेट
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
2027 में इस सीट से चुनाव लड़ने का दिया संकेत
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जहुराबाद सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार उनकी तैयारी पूरी है और क्षेत्र की जनता भी उन्हें वोट देने के लिए तैयार है। राजभर ने दावा किया कि गाजीपुर की अन्य छह विधानसभा सीटों की तुलना में जहुराबाद में अकेले 20 गुना अधिक काम हुआ है। जिसे वहां की जनता भी मानती है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?
62 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी तैयार
ओपी राजभर ने आगे कहा उत्तर प्रदेश की 62 सीटों पर उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है, जहां बूथ प्रभारी और अध्यक्ष सक्रिय रूप से काम में जुटे हैं। अब ऐसा पहली बार नहीं है जब ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधा है बल्कि उन्होंने रविवार को जीयनपुर रामलीला मैदान में अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव धरातल के नहीं विरासत के नेता हैं।
