-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Etawah Bullion Trader Family Wife And Three Children Murdered
Uttar Pradesh: इटावा में चार लाशें मिलने से मची सनसनी, सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार 11 नवंबर को एक ही घर में चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी की पत्ती और तीन बच्चों की लाशें मिली हैं।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार 11 नवंबर को एक ही घर में चार लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी की पत्ती और तीन बच्चों की लाशें मिली हैं। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप सर्राफा कारोबारी पर ही लगा है। वहीं, सर्राफा कारोबारी के अनुसार उसकी पत्नी और बच्चों ने जहर खाकर आत्महत्या की है और वह खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाला था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मुकेश वर्मा द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार पत्नी और तीनों बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने जहर खा लिया है और मेरा जीने का कोई मतलब नहीं है। मैं भी मरने जा रहा हूं। इसके बात मुकेश वर्मा ने फोन बंद कर दिया। लेकिन कहा जा रहा है कि मुकेश वर्मा ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की और खुद ट्रेन के नीचे कूदने जा रहा था कि पुलिस ने आकर पकड़ लिया।
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर तिहारा में हुई है। सर्राफा व्यापारी मुकेश वर्मा का घर यहां है। उसके तीन बच्चे थे जिसमें से बड़ी बेटी का नाम भव्या वर्मा था जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम कर रही थी। वहीं दूसरी बेटी काव्या वर्मा इंटर की पढ़ाई कर रही थी और बेटा अभिष्ट वर्मा क्लास 9 में पढ़ता था जो की सबसे छोटा था। वहीं मुकेश वर्मा की पत्नी हाउस वाइफ थी।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Varanasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी सहित सिटी सीओ, एसडीएम, कोतवाल और फॉरेंसिंक की टीम मौके पर पहुंचती है। घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इस घटना को लेकर एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद मुकेश वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। इटावा पुलिस की प्राथमिक जांच से सामने आया कि मुकेश वर्मा ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का शादी के दो साल बाद कैंसर से निधन हो गया था। मुकेश की बड़ी बेटी भव्या वर्मा उसकी पहली पत्नी की बेटी थी।
यह भी पढ़ें: गर्मी से परेशान दिल्ली-यूपी के लोग, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज
बता दें कि मुकेश वर्मा दिल्ली में सोना खरीदने का काम करता था। जिसकी वजह से उसका घर से आना जाना लगा रहता है। दिल्ली में वह माल लेकर ज्वेलरी का समान थोक व्यापारियों को देने का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने परिवार जन से पूछा तो उन्होंने इस बारे में जानकारी से इनकार कर दिया।
Uttar pradesh etawah bullion trader family wife and three children murdered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













