Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: यूपी के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता को उम्रकैद, 31 साल पहले किया था डबल मर्डर

UP Crime News: अभियोजन पक्ष के वकील कर्मेंद्र सिंह ने यहां बताया कि 30 मई, 1994 को प्रधानी चुनाव की रंजिश में छोटे सिंह और छह अन्य लोगों ने दो सगे भाइयों रामकुमार और जगदीश प्रसाद की हत्या कर दी थी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 11, 2025 | 09:42 PM

छोटे सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की एक अदालत ने दो सगे भाइयों की हत्या के 31 साल पुराने मामले में पूर्व बसपा विधायक और वर्तमान भाजपा नेता छोटे सिंह को आजीवन कारावास और जुर्माने की सज़ा सुनाई है। चुर्खी थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत सिंह ने पुष्टि की है कि कालपी सीट से पूर्व विधायक छोटे सिंह को आजीवन कारावास और 71,000 रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

अभियोजन पक्ष के वकील कर्मेंद्र सिंह ने यहां बताया कि 30 मई, 1994 को प्रधानी चुनाव की रंजिश में छोटे सिंह और छह अन्य लोगों ने दो सगे भाइयों रामकुमार और जगदीश प्रसाद की हत्या कर दी थी। मामले की लंबी सुनवाई के दौरान, छोटे सिंह 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर कालपी सीट से विधायक चुने गए।

बसपा सरकार ने वापस लिया मामला

कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 2009 में तत्कालीन बसपा सरकार ने उनके खिलाफ मामला वापस ले लिया था। लेकिन पीड़ित पक्ष ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद छोटे सिंह का नाम फिर से मामले में आरोपी के रूप में शामिल कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारतेंदु सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पूर्व विधायक छोटे सिंह को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 71,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जबकि अन्य छह आरोपियों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा अभी चल रहा है।

क्या है डबल मर्डर की पूरी कहानी

30 मई 1994 को चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा वैद गांव निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई जगदीश शरण, राजकुमार उर्फ ​​राजा भैया व अन्य परिजनों के साथ घर के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रुद्रपाल सिंह उर्फ ​​लल्ले गुर्जर, राजा सिंह, संतवन सिंह गुर्जर, करन सिंह उर्फ ​​कल्ले व कई अन्य लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें राजकुमार व जगदीश शरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने विवेचना में छोटे सिंह चौहान व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए छोटे सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: महिला की मौत के बाद फर्रुखाबाद पुलिस का खुलासा, आरोपी से कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई थी आग

बाद में 2007 में वे बसपा से कालपी के विधायक भी बने। इसी बीच उन्हें हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गई और राज्यपाल ने मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया। लेकिन वादी सुप्रीम कोर्ट गए, जहाँ राज्यपाल के आदेश को रद्द कर दिया गया और मुकदमे की सुनवाई दोबारा करने का आदेश दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाल ही में उरई अपर सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई।

Uttar pradesh bjp leader former mla life sentence double murder

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

नोएडा: केले के पत्तों की आड़ में करते थे तस्करी, 50 लाख की खैर की लकड़ी बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

2

नासिक में आवारा गाय का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

3

झारखंड: एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बन करते थे वसूली, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

4

लखनऊ में भीषण हादसा, 54 यात्रियों को लेकर रोडवेज खाई में गिरी…5 की मौत 20 घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.