Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दावोस सम्मेलन में देश की शान बढ़ाएगा यूपी का ओडीओपी

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: May 15, 2022 | 09:15 PM
Follow Us
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हस्तशिल्प (Handicrafts) और विशिष्ट उत्पाद (Specialized Products), वर्ल्ड इकोनॉमिक (World Economic) फोरम की बैठक में अपना जलवा बिखेरेंगे। योगी सरकार (Yogi Government) ने स्विट्जरलैंड (Switzerland) के दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में प्रदेश के ब्रांड भेजने का फैसला किया है। 

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना (Ambitious Project) एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के खास सामानों को इस वैश्विक मंच पर भेजा जा रहा है। पूरी दुनिया से इस फोरम में भाग लेने आ रहे प्रतिनिधियों को ओडीओपी उत्पादों (ODOP Products) की भेंट दी जाएगी। इस तरह पहली बार दुनिया भर के देशों में यूपी का बना सामान अपना जलवा दिखाएगा। दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधि यूपी के विभन्न जिलों में तैयार होने वाले खास उत्पाद लेकर जाएंगे। 

गिफ्ट हैंपर तैयार किया गया

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने करीब 600 से ज्यादा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी का रेशम, आजमगढ़ की ब्लैक पाटरी, बरेली की जरदोजी, मैनमुरी की तारकशी से लेकर सहारनपुर का वुडवर्क और मुरादाबाद के पीतल के बने सामानों की भेंट दी जाएगी। स्विट्जरलैंड के दावोस में 22 से 26 मई के बीच हो रही इस बैठक में प्रतिनिधियों को देने लिए ओडीओपी का एक गिफ्ट हैंपर तैयार किया गया है। भारत के प्रतिनिधियों की ओर से इसे वहां शामिल होने वाले विभिन्न देशों के लोगों को दिया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO

कन्या विवाह योजना से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत; खातों में भेजे गए 18.53 करोड़ रुपये, जानिए पात्रता और लाभ

इससे विश्व स्तर पर ब्रांड यूपी की पहचान और मजबूत होगी। दुनिया के विभिन्न देशों के लोग लखनऊ की चिकनकारी, वाराणसी के रेशम के हुनर से भी रूबरू होंगे तो आजमगढ़ की ‘ब्लैक पॉटरी’ की ख़ूबसूरती को भी देखेंगे। केंद्र सरकार की मांग पर उत्तर प्रदेश ने 600 गिफ्ट हैंपर भेजे हैं। 

महत्वाकांक्षी परियोजना ओडीओपी की शुरुआत

गौतरलब है कि योगी सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनने वाले खास तरह के उत्पादों के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना ओडीओपी की शुरुआत की है। परियोजना के तहत इन जिलों में बनने वाले उत्पादों को सरकार निर्माण, डिजायन, वित्त पोषण के साथ ही विपणन की सहायता उपलब्ध कराती है।  ओडीओपी के तहत बनने वाले उत्पादों की मार्केटिंग के लिए प्रदेश सरकार ने जानी मानी आनलाइन कंपनियों फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ करार भी किया है। साथ ही प्रदेश और देश के तमाम रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर भी ओडीओपी के समान स्टालों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने ओडीओपी सामानों की बिक्री बढ़ाने के लिए विशेष मार्ट भी खोला है जहां एक छत के नीचे ये सभी सामान उपलब्ध हैं। 

Ups odop will increase the pride of the country in davos conference

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2022 | 09:15 PM

Topics:  

  • Handicrafts
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.