Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्या विवाह योजना से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत; खातों में भेजे गए 18.53 करोड़ रुपये, जानिए पात्रता और लाभ

UP Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या मंडल के 3,386 श्रमिक परिवारों को कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत 18.53 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई।

  • Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 25, 2026 | 10:19 PM

कन्या विवाह योजना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Government Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली कन्या विवाह अनुदान योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 में अयोध्या मंडल के जिलों में प्रभावी ढंग से लागू हुई है।

श्रम विभाग के माध्यम से एसएनए के जरिए इस योजना पर हुए व्यय की समीक्षा से स्पष्ट होता है कि मंडल के पांच जिलों—अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी में कुल 3,386 पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियों को विवाह सहायता उपलब्ध कराई गई है। इस मद में कुल 18 करोड़ 53 लाख 1 हजार रुपये की धनराशि वितरित की गई है।

श्रम विभाग द्वारा जारी जिलावार आंकड़े

जिलावार आंकड़ों के अनुसार अयोध्या में सर्वाधिक 1,574 परिवारों को 8 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपये, सुल्तानपुर में 595 परिवारों को 3 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये, बाराबंकी में 491 परिवारों को 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रुपये, अमेठी में 358 परिवारों को 1 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपये तथा अम्बेडकरनगर में 368 परिवारों को 1 करोड़ 90 लाख 85 हजार रुपये की सहायता दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

समान कैडर में वेतन भेदभाव नहीं चलेगा; हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, कहा- अलग वेतनमान देना असंवैधानिक

Mathura: तीन साल पहले लापता युवक के मामले में बड़ा खुलासा; कुएं से मिले अवशेष, जांच में होगा मौत का खुलासा

जालौन में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बुंदेलखंड के पिछड़ेपन और पलायन के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार

फतेहपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की संपत्ति होगी जब्त

श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी वरदान साबित हो रही यह योजना

अयोध्या श्रम विभाग के उप आयुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का यह आंकड़ा योजना की सफलता को रेखांकित करता है और भविष्य में और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने का संकेत देता है। कहा कि प्रदेश सरकार की कन्या विवाह अनुदान योजना श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी वरदान साबित हो रही है। पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सहायता राशि पारदर्शी तरीके से सीधे भेजी जा रही है। उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों से समय पर आवेदन कर विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- जालौन में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बुंदेलखंड के पिछड़ेपन और पलायन के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार

जानिए क्या है पात्रता के नियम

यह योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित है।पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिन्होंने पंजीकरण के बाद कम से कम 365 दिन बोर्ड की सदस्यता पूरी कर ली हो, अपनी पुत्री अथवा पंजीकृत महिला श्रमिक स्वयं के विवाह के लिए इस सहायता का लाभ ले सकते हैं। कन्या की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य विवाह पर 65 हजार रुपये, अंतर्जातीय विवाह पर 75 हजार रुपये तथा सामूहिक विवाह (न्यूनतम 11 जोड़ों) की स्थिति में 85 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। लाभ दो संतानों कीघ सीमा तक सीमित है और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। आवेदन विवाह के एक वर्ष के भीतर किया जा सकता है।

लाभार्थियों तक सीधे पहुंचाई जा रही राशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह योजना श्रमिक परिवारों के आर्थिक बोझ को कम करने और बेटी के विवाह को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अयोध्या मंडल में हजारों परिवारों तक यह सरकारी सहायता पहुंचने से घर-घर में खुशियों का माहौल बना है। श्रम विभाग की सक्रियता से पात्र लाभार्थियों तक राशि सीधे पहुंचाई जा रही है, जिससे योजना की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो रही है।

Families receive marriage assistance up kanya vivah yojana ayodhya division

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 10:19 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.