UP Top 10 News: देवरिया को CM योगी की सौगात, वक्फ संपत्ति पर हाईकोर्ट का फैसला, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: देवरिया में सीएम योगी ने किया ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का शिलान्यास, वक्फ संपत्ति में हाईकोर्ट का फैसला, किसान के घर के पास हैंड ग्रेनेड,पढ़ें उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें.
up-top-10-news-29-august-2026-uttar-pradesh-today-latest-updates-state-news
उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें(सोर्स- सोशल मीडिया)

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. देवरिया में सीएम योगी ने किया ₹305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Yogi Adityanath Launches 80 Development Projects Worth  305 Crore in Deoria, Targets SP-Congress
सीएम योगी (सोर्स- फोटो नवभारत)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा कि लखनऊ में बने जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) की प्रारंभिक लागत मात्र 200 करोड़ थी। सपा ने इस पर 864 करोड़ खर्च कर दिए, तब भी यह अधूरा रहा। यह पैसा ‘सैफई सिंडिकेट’ का नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता का पैसा था। 

पढ़ें पूरी खबर....

2. भारी बारिश के बीच प्रयागराज में भरभराकर गिरा 3 मंजिला मंदिर, बाल-बाल बचे लोग, सामने आया डराने वाला VIDEO

prayagraj temple collapsed
स्वामीनारायण मंदिर गिरासौजन्य-एक्स

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच स्वामीनारायण मंदिर का एक हिस्सा गिर गया। तेज आवाज के साथ स्वामीनारायण का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें पूरी खबर....

3. Google से DM का पता खोज बच्चों ने लिखा पत्र, 13.71 लाख की मिड-डे मील घोटाले का किया पर्दाफाश

Children Secret Letter to DM Exposes Alleged Mid-Day Meal Irregularities in Ballia School
बलिया(सोर्स- फोटो नवभारत)

जिले के ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर सामने आई जांच ने सरकारी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने स्कूल में भोजन नहीं मिलने की शिकायत सीधे जिलाधिकारी से करने का रास्ता चुना। बच्चों को जिलाधिकारी का पता मालूम नहीं था, लिहाजा उन्होंने Google की मदद से पता खोजा और परिवार के सहयोग से डाक के जरिए जिलाधिकारी को गोपनीय चिट्ठी भेजी।

पढ़ें पूरी खबर....

4. आरक्षण पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, बोले- बाबा साहब के संविधान के अनुसार चल रही सरकार

Swatantra Dev Singh on Reservation and Nepal Floods, Says Ready to Help Stranded Indians
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर काम कर रही हैं। संविधान में किए गए प्रावधानों के अनुरूप ही सरकारी व्यवस्था संचालित की जा रही है।

पढ़ें पूरी खबर....

5. माघ मेले का होगा विस्तार; 925 हेक्टेयर में बसेगा मेला, आठ सेक्टर और 1152 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

Magh Mela 2027 in Prayagraj to Expand to 925 Hectares Across Eight Sectors
माघ मेला(सोर्स- सोशल मीडिया)

संगम की रेती पर वर्ष 2027 में लगने वाले माघ मेले को इस बार और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र का विस्तार कर इसे आठ सेक्टरों में बसाया जाएगा। वर्ष 2026 के मुकाबले मेला क्षेत्र करीब 81 हेक्टेयर बढ़ेगा। इस बार 925 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेला बसाने की तैयारी है।

पढ़ें पूरी खबर....

6. वक्फ संपत्ति विवाद में हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक, कहा- विवादित मुद्दे समान हों तभी लागू होगी CPC की धारा 10

Allahabad High Court Refuses to Stay Eviction and Rent Recovery Case Over Waqf Property
हाईकोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वक्फ संपत्ति से जुड़े किरायेदार की बेदखली और किराया वसूली के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल इस आधार पर कि किसी अन्य मुकदमे में कुछ समान मुद्दे लंबित हैं, सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 10 के तहत कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई जा सकती। दोनों मुकदमों में विवाद का विषय सीधे और सार रूप से समान होना जरूरी है।

पढ़ें पूरी खबर....

7. मथुरा में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा; शादी के नाम पर 1.15 लाख की ठगी, दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार

Mathura Police Bust Fake Marriage Fraud Gang, Three Including Alleged Looteri Dulhan Arrested
दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार(सोर्स- फोटो नवभारत)

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का थाना सुरीर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों के साथ कथित लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गैंग ने एक युवक से शादी कराने के नाम पर 1.15 लाख रुपये लिए और मंदिर में शादी कराने के बाद दुल्हन को उसके घर भेज दिया। इसके बाद दुल्हन अपने कथित साथियों के साथ वहां से फरार हो गई।

पढ़ें पूरी खबर....

8. Meerut: बारिश और उमस से बढ़ा वायरल बुखार का खतरा, एक दिन में 4 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

Meerut Sees Surge in Seasonal Illnesses as Hospital OPDs Witness Sharp Rise
जिला अस्पताल (सोर्स- फोटो नवभारत)

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बारिश के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और उमस भरे मौसम के बीच तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव क्या बुजुर्ग क्या बच्चे क्या महिलाएं और क्या युवा सभी की सेहत पर दुष्प्रभाव डाल रहा है।

पढ़ें पूरी खबर....

9. डिजिटल अरेस्ट कर युवक से 6 लाख की ठगी; खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दी जेल भेजने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Meerut Digital Arrest Scam Cybercriminals Dupe Youth of 6 Lakh
डिजिटल अरेस्ट (सोर्स- फोटो नवभारत लाइव)

साइबर अपराधियों ने मेरठ के युवक से छह लाख रुपये की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र स्थित नंगला ताशी के रहने वाले व्यक्ति के पास एक कॉल आई और आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग से बताया। जेल भिजवाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया गया।

पढ़ें पूरी खबर....

10. कानपुर में 100 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा; दुबई से हो रहा था गिरोह चलाने का संचालन, 3 गिरफ्तार 

Kanpur Cyber Fraud Network Busted, Three Arrested, Suspected  Dubai Link
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)

कानपुर की फजलगंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का कथित सरगना सुल्तान मिर्जा दुबई में बैठकर गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस को इस सिंडिकेट के जरिए देश-विदेश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और लेनदेन किए जाने की आशंका है।

पढ़ें पूरी खबर....

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com